30 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटफरवरी के अंत तक मुंबई होगी अनलॉक

फरवरी के अंत तक मुंबई होगी अनलॉक

तेजी से कम हो रहा कोरोना संक्रमण

Google News Follow

इस माह के अंत तक मुंबई पूरी तरह से अनलॉक हो जाएगी यानि कोरोना को लेकर लागू की गई सभी पाबंदियां हटा ली जाएगी और सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा। यह बात मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने सोमवार को कही। मुंबई में कोरोना मरीजों की दैनिक संख्या में तेजी से कमी आई है। इसलिए मुंबई एक बार फिर रफ्तार पकड़ेंगी।

महापौर ने कहा कि “कोरोना की तीसरी लहर के बाद मुंबई ने टीकाकरण की मदद से कोविड पर नियंत्रण कर लिया है। उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक मुंबई के नागरिकों का टीकाकरण 100% पूरा हो जाएगा। इस बीच, मुंबई मनपा चुनाव नजदीक हैं। इसलिए मुंबई में राजनीतिक घटनाक्रम जोर पकड़ रहा है इसलिए मुंबई को इस महीने के अंत तक एक बार फिर से अनलॉक करने की तैयारी की जा रही है। मुंबई में इस समय औसतन प्रतिदिन 500 कोरोना मरीज हैं। यह आंकड़ा उस समय से काफी कम है जब कोरोना की तीसरी लहर ने मुंबई में पैर पसारे थे।

बीते जनवरी महिने के दौरान मुंबई में प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार तक पहुंच गई थी। इसलिए पूरी क्षमता से होटल, रेस्टोरेंट, थिएटर, सिनेमाघर शुरू करने का फैसला फरवरी के अंत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा। मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने भी कहा कि फऱवरी के आखिर तक मुंबई में स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी। फिलहाल होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर, जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाए जा रहे हैं। पूरी तरह से अनलॉक होने पर इन्हें 100 क्षमता के साथ चलाया जा सकेगा। इससे होटल व सिनेमा उद्योग को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें 

कांदिवली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लता मंगेशकर को अर्पित की पुष्पांजलि 

लता दीदी के स्मारक को लेकर शिवसेना की आनाकानी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें