27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनियाPIB ने बनाए नए मानदंड: ऑनलाइन पत्रकारों को भी मिलेगी मान्यता

PIB ने बनाए नए मानदंड: ऑनलाइन पत्रकारों को भी मिलेगी मान्यता

राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ या एकता अखंडता के साथ छेड़छाड़ तो वापस ली जाएगी मान्यता !

Google News Follow

प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने एक बैठक में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सख्त गाइड लाइन जारी किया है। इस गाइड लाइन के तहत यदि कोई भी पत्रकार देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ या एकता-अखंडता के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसकी मान्यता रद्द कस्टर दी जाएगी। पीआईबी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई भी पत्रकार राष्ट्र की सुरक्षा, मित्र देशों के साथ मैत्रिपूर्ण संबंधों, सार्वजनिक व्यवस्था, शालीनता, नैतिकता या अदालत की अवमानना के लिए उकसाने का काम करता है तो उसकी सरकारी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

बता दें कि पीआईबी राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले पत्रकारों को सूचना प्रसारण मंत्रालय के द्वारा मान्यता दिलाता है, जिससे वे मंत्रालयों में आ-जा सकते हैं। वे सरकारी कार्यालयों में जा सकते हैं। इसके अलावा कई ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं, जिसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री उपस्थित रहते हैं।

​​
वहीं, पीआईबी ने अपने नये मानकों में ऑनलाइन पत्रकारों को भी शामिल किया गया है। अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले पत्रकारों को भी सरकारी मान्यता दी जाएगी। इसके लिए उन्हें कम से कम एक साल से उस प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हुए होना चाहिए और प्लेटफॉर्म पर हर महीने कम से कम 10 से 50 लाख विजिटर होना अनिवार्य बताया गया है|

यह भी पढ़ें

UP-403 सीटों पर चुनाव : 9 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें