29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमेधा सोमैया ने किया संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा  

मेधा सोमैया ने किया संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा  

100 करोड़ के मानहानि का दावा

Google News Follow

भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने अब बॉम्बे हाई कोर्ट में शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का मामला दायर किया है। इसके पहले मेधा ने बुधवार को महानगर के शिवडी कोर्ट में राउत के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मुकदमा दायर किया था।

मेधा सोमैया ने अपनी शिकायत के लिए राऊत की ओर से पिछले दिनों सौ करोड़ रुपए के शौचालय घोटाले को लेकर लगाए गए आरोप को आधार बनाया है। शिकायत में दावा किया गया है कि पिछले माह राउत की ओर से लगाए गए आरोप आधारहीन व मानहानिपूर्ण है। मेधा ने कहा कि वे उस समय पूरी तरह से हैरान हो गई थी, जब शिवसेना सांसद ने उन पर व उनके पति किरीट सोमैया पर मीरा-रोड में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में 100 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था।

राउत के हवाले से प्रमुख समाचार पत्रों ने यह खबर प्रकाशित की जिससे मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। राउत की ओर से मीडिया में दिया गया यह बयान मानहानिपूर्ण है और यह आम लोगों के बीच में मेरे चरित्र व छवि को मलीन करता है। इसलिए हमने कोर्ट में की गई शिकायत में राऊत के खिलाफ नोटिस जारी करने की मांग की है। मेधा ने कोर्ट से राउत के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें 

आधार जैसा ‘परिवार कल्याण कार्ड’ बनाएगी योगी सरकार, जानिए प्लान  

रेलवे ट्रैक उड़ाने की योजना बना रही ISI,खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें