29 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटवर्धा में सड़क हादसे में बीजेपी विधायक के बेटे सहित सात छात्रों...

वर्धा में सड़क हादसे में बीजेपी विधायक के बेटे सहित सात छात्रों की मौत 

Google News Follow

महाराष्ट्र के वर्धा में एक सड़क हादसे में  बीजेपी विधायक के बेटे सहित सात छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है सभी छात्र कार द्वारा यवतमाल से सवांगी लौट रहे थे। कार एक नदी में गिर गई और उसमें सवार सात छात्रों की मौत हो गई। वहीं, पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने मृतक परिवार को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

वर्धा एसपी, प्रशांत होल्कर ने बताया कि बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे सेलसुरा पास पुल से कार  गिर गई, जिसमें सात विद्यार्थियों की मौत हो गई। इस हादसे में बीजेपी के विधायक विजय रहांगदाले का बेटा अविष्कार रहांगदाले भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी छात्र कार से वर्धा जा रहे थे और वे यवतमाल से सवांगी मेघे लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सभी मृतक सवांगी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे। पुलिस का कहना है कि  घटना कैसे हुई यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार ,पहली नजर में  ऐसा लगता है कि कार चलाने वाले व्यक्ति को नींद आ गई होगी और अनियंत्रित कार  पुल से नीचे गिर गई होगी। हालांकि, पुलिस का यह अनुमान है लेकिन इस घटना की सही जानकारी छानबीन के बाद ही पता चल सकता है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है। केंद्र सरकार ने मृतक परिवारों और घायलों के लिए मुआवजा का ऐलान किया है। हादसे में जान गंवाने वाले परिवार को दो-दो लाख और घायलों को पचास हजार देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें 

उद्धव के मंत्री ने किया टीपू सुल्तान के नाम पर मैदान का नामकरण

‘हिंदुत्व’ को लेकर BJP-शिवसेना में वाकयुद्ध: शिवसेना करे आत्मविश्लेषण    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें