29.4 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमन्यूज़ अपडेटचालीसगांव और धुले के बीच मेमू स्पेशल सेवाओं की हुई बहाली  

चालीसगांव और धुले के बीच मेमू स्पेशल सेवाओं की हुई बहाली  

Google News Follow

Related

रेल मंत्रालय ने 13 दिसंबर से अगली सूचना तक चालीसगांव और धुले के बीच मेमू स्पेशल सेवाओं को बहाल करने का निर्णय लिया है। कोरोना संकट के चलते यह सेवा बंद थी। 01303 मेमू चालीसगांव से प्रत्येक सोमवार से शनिवार  06.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 07.35 बजे धुले पहुंचेगी।

01304 मेमू प्रत्येक सोमवार से शनिवार धुले से 07.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 08.55 बजे चालीसगांव पहुंचेगी। 01313 मेमू चालीसगांव से प्रत्येक सोमवार से शनिवार 17.30 बजे प्रस्थान कर तथा उसी दिन 18.35 बजे धुले पहुंचेगी।  01314 मेमू धुले से प्रत्येक सोमवार से शनिवार 19.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 20.25 बजे चालीसगांव पहुंचेगी। दोनों मेमू सेवाओ में 8 कोच होंगे।
यह ट्रेन बुद्रुक, जामधा, राजमाने, मोरदाद टांडा, शिरुद, बोरविहिर और मोहदी प्रागने लालिंग में रुकेगी। ये स्पेशल ट्रेनें अनारक्षित एक्सप्रेस किराए पर चलेंगी।  मध्य रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर कोविड से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करें।
 
ये भी पढ़ें 

सप्ताह में पांच दिन चलेगी मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस

पेटा ने वड़ा पाव को दिया पूर्ण ‘शाकाहारी’ का दर्जा  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,111फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें