31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटRN सिंह ने किया हजारों लोगों को रोजगार देने का पुण्य: मनोज...

RN सिंह ने किया हजारों लोगों को रोजगार देने का पुण्य: मनोज तिवारी 

भाजपा नेता को श्रद्धांजलि देने पहुचे सांसद, विधायक, मुंबई से आये उद्योगपति, सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र के लोग

Google News Follow

Related

गोरखपुर के एक छोटे से गांव भरौली से रोजी रोटी की तलाश में मुंबई गए आर एन सिंह ने मुंबई में गोरखपुर सहित पूरे यूपी का नाम रोशन किया। हजारों लोगो को रोजगार देने के साथ साथ सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। यह कहना है दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी का। श्री तिवारी जिले के भरौली (गोला बाजार) में श्री सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य आर एन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुँचे गोरखपुर के भाजपा सांसद रविकिशन शुक्ला ने कहा कि आर एन सिंह मुंबई में उत्तरभारतीय समाज के अभिभावक थे। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को बढ़ावा देने का भी काम किया। हजारों उत्तरभारतीयों को रोजगार देने के साथ साथ मुंबई में महत्वपूर्ण स्थान पर उत्तरभारतीय भवन की शानदार इमारत खड़ी की।

सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुँचे लोगों में उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजीपी पी सी मीणा, भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष स्मिता चंद, मुंबई के वरिष्ठ भाजपा नेता नेता आर यू सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी, मुंबई फिल्म फेडरेशन के  महासचिव अशोक दुबे, पूर्व विधायक रमेश सिंह, उद्योगपति विजय सिंह, उत्तर भारतीय संघ के ट्रस्टी समाजसेवी बी डी सिंह, एच एन सिंह, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति अध्यक्ष हेमंत तिवारी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह ‘कौशिक’, पत्रकार सूर्यप्रताप सिंह,अखण्ड राजपुताना सेवा संघ (मुंबई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंह (राज रियलिटी), जौनपुर के भरसथ के ग्राम प्रधान विपिन सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामआसरे यादव, सपा नेता आलोक त्रिपाठी ‘लकी’ समेत हजारों लोगों ने उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष व भाजपा विधायक आर. एन. सिंह को उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। परिजनों अमरजीत सिंह, गीता सिंह, चंदा सिंह, संतोष सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों को सभी ने सांत्वना दी।

‘पिता के अधूरे सपनों को करूँगा पूरा
आरएन सिंह के सुपुत्र संतोष सिंह ने कहा कि मैं अपने पिता जी के अधूरे सपनों को साकार करूँगा। संतोष सिंह ने बताया कि वे अपने गांव ( भरौली, गोरखपुर) में डायलसिस सेंटर का निर्माण करेंगे । इस डायलसिस सेंटर में गरीब मरीजों का एक रुपए में डायलसिस कराया जाएगा। साथ ही प्रतिवर्ष अनाथ और गरीब युवक और युवतियों के सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

गैंगस्टर सुरेश पुजारी कोरोना पॉजिटिव 

दुकानों के नेमप्लेट मराठी में किए जाने पर राज ठाकरे ने सरकार को दी बधाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें