29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: मध्य रेलवे में पकड़े गए 5 नकली टीसी

Mumbai: मध्य रेलवे में पकड़े गए 5 नकली टीसी

आपदा में अवसर की तलाश,

Google News Follow

मुंबई। कुछ आपदा में भी अवसर खोजने निकल पड़ते हैं। लॉकडाउन की वजह सभी लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति नहीं है पर यह सुलभ-सस्ता होने के कारण बहुत से लोग बगैर टिकट के यात्रा करने के मजबूर हैं। ऐसे में कुछ लोग नकली टीसी बन कर लोगों को लूटने लगे। पिछले 8 महीनों में मध्य रेलवे ने ऐसे 5 नकली टिकट चेकर पकड़े हैं।

मुंबई मंडल, मध्य रेल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरपीएफ और जीआरपी की मदद से पिछले 8 महीने यानी जनवरी से अगस्त 2021 के दौरान उपनगरीय स्टेशनों-ट्रेनों से 5 नकली टिकट चेकर्स को पकड़ा। हाल ही में 13 अगस्त 2021 को हेड टीसी सुखवीर जाटव ने दादर के प्लेटफार्म संख्या 5 पर एक व्यक्ति को यात्रियों के टिकट चेक करते देखा। उसे शक हुआ और उसने उसको अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा।व्यक्ति ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़
लिया गया।
आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया। एक अन्य घटना में दिनांक 4 अगस्त 2021 को 02538 डाउन कुशीनगर एक्सप्रेस स्पेशल के डी1 कोच में एक व्यक्ति पैसे लेकर यात्रियों को रसीद दे रहा था। सिनियर टीटीई अनंत कुमार पूछताछ की और पाया कि वह एक नकली टीसी है और उसके पास डुप्लीकेट ईएफआर था। उसे भी जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
इसके पहले 28 अप्रैल 2021 को टीटीई/सीएसएमटी हरिमंगल यादव ने कल्याण स्टेशन पर 01071 कामायनी एक्सप्रेस स्पेशल  के डी1 कोच में एक नकली टीसी को पकड़ा। 15 मार्च 2021 को हेड टीसी, कुर्ला सिकंदरजीत सिंह ने सायन स्टेशन पर एक नकली टीसी को पकड़ा था। उसी दिन, श्री राजू गुजर, सीनियर टीसी, सैंडहर्स्ट रोड ने भी नकली टीसी को पकड़ा।
उक्त सभी नकली टीसी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। मध्य रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध नकली टीसी की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस/प्राधिकारियों को दें।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें