30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटपरमबीर सिंह का एक और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट रद्द किया 

परमबीर सिंह का एक और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट रद्द किया 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई की एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मंगलवार को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली के एक मामले में उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द कर दिया। इससे पहले चांदीवाला आयोग ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख केस में भी परमबीर सिंह के खिलाफ एक जमानती वारंट को रद्द कर दिया था।

बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और उनके वकील ने मंगलवार को वारंट रद्द करने लिए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरएम नार्लीकर के सामने पेश हुए। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के वकील ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर  परमबीर सिंह उन सभी जांच एजेंसियों के सामने पेश हुए जो उनसे जुड़े मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सोमवार को परमबीर सिंह सीआईडी जांच अधिकारियों के सामने उपस्थित हुए थे। जो एक जबरन वसूली मामले के आरोप की जांच कर रही है। परमबीर सिंह के वकील ने मजिस्ट्रेट ने नेरलीकर को बताया कि परमबीर सिंह सभी जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने  गिरफ्तारी के लिए जारी गैर जमानती वारंट रद्द कर दिया।
बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ कई अदालतों ने गैर जमानती वारंट जारी किये थे। इतना ही नहीं एक अदालत ने भगोड़ा भी घोषित कर चुकी है जिस पर जिसको रद्द करने के लिए  बुधवार को सुनवाई होगी।  मालूम हो कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर परम बीर सिंह ने मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी सचिन वजे से मुंबई के होटलो और रेस्टोरेंट से हर  महोने 100 करोड़ वसूली का आरोप लगाए थे। इसके बाद से परम बीर सिंह कई माह से छुपे हुए थे।  इस बीच एक कोर्ट ने एक वसूली के मामले में उन्हें भगोड़ा घोषित किया था जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए एक याचिका दायर की थी।

ये भी पढ़ें

15 दिनों में अफ़्रीकी देशों से लगभग 1000 यात्री आये मुंबई  

ओमीक्रॉन संकट: महाराष्ट्र सरकार केंद्र से डोज में अंतर कम करने करेगी मांग  

परमबीर सिंह का जमानती वारंट रद्द, 15 हजार का लगाया जुर्माना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें