29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह फरार घोषित

पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह फरार घोषित

Google News Follow

मुंबई फोर्ट कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है। गोरेगांव मामले में, परमबीर सिंह को आपराधिक जांच विभाग द्वारा कई समन जारी किए गए थे। उसके बाद भी वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। सिंह के साथ रियाज भाटी और विनायक सिंह को भी फरार घोषित किया गया है।

गोरेगांव वसूली मामले में पेश होने के लिए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को कई बार तलब किया गया लेकिन सिंह पेश नहीं हुए। इसके बाद आपराधिक जांच विभाग ने सिंह को फरार घोषित करने की मांग करते हुए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। कोर्ट ने अर्जी को मंजूरी देते हुए सिंह के साथ रियाज भाटी और विनय सिंह को भी  फरार घोषित किया है। अगर तीनों आरोपी 30 दिनों के भीतर अदालत में पेश नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

एक अधिकारी ने परमबीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एक पुलिस अधिकारी ने  अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत  प्राथमिकी दर्ज कराई थी ,जिसमें आरोप लगाया था कि उसने मुझे झूठी प्राथमिकी के माध्यम से परेशान किया। सिंह को 21 अक्टूबर तक इस मामले में गिरफ्तारी से जुड़े मामले से मुक्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें 

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पॉड होटल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें