30.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटCruise Drug Case: प्रभाकर साइल ने एनसीबी के सामने क्या-क्या खोले राज?

Cruise Drug Case: प्रभाकर साइल ने एनसीबी के सामने क्या-क्या खोले राज?

Mumbai Cruise Drug Case

Google News Follow

क्रूज ड्रग्स केस में लंबे अरसे बाद प्रभाकर सेल एनसीबी ऑपरेशन टीम के समक्ष पेश हुआ. प्रभाकर सेल वही शख्स है, जिसने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था, प्रभाकर ने यह कहकर तहलका मचा दिया था कि 3 अक्टूबर को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रिहा करने के बदले में समीर वानखेड़े ने 25 करोड़ रुपये की मांग की थी,प्रभाकर साइल के इस बयान के बाद मुंबई की राजनीति में भी भूचाल आ गया था।

महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के नेता नवाब मलिक के समीर वानखेड़े पर लगाये गये आरोपों के बीच प्रभाकर ने सबसे बड़ा धमाका किया था. इसके बाद ही समीर वानखेड़े को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले की जांच से अलग कर दिया गया था। इन आरोपों की जांच के लिए एनसीबी ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया था,समीर वानखेड़े के खिलाफ अब लगाये गये तमाम आरोपों की एसआईटी जांच चल रही है।

दिल्ली से 5 अफसरों की टीम मुंबई आयी थी और समीर वानखेड़े से पूछताछ की, इस टीम ने प्रभाकर सेल को भी जांच में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन लंबे अरसे तक प्रभाकर ने एसआईटी से दूरी बनाये रखी, एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर ज्ञानेश्वर सिंह ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और प्रभाकर सेल को एसआईटी के सामने पेश करने का अग्रह किया था। ज्ञानेश्वर सिंह एसआईटी के भी प्रमुख हैं।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें