28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर खाद्य सामग्री का वितरण

Mumbai: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर खाद्य सामग्री का वितरण

Google News Follow

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत बुधवार को भाजपा के युवा नेता व साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित ने चांदिवली विधानसभा के असल्फा विलेज स्थित पंचरत्न हाउसिंग सोसायटी में ज़रूरतमंद लोगों को मास्क एवं खाद्य सामग्री (एडिबल आइटम्स) वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से दूध पॉवडर, पोहा, मूंग दाल पैकेट, बिस्किट और मास्क सहित तमाम वस्तुओं का वितरण किया।

श्री शेलार ने सांकेतिक रूप में 500 लोगों को यह सामग्री वितरित किया। दीक्षित ने बताया कि कोरोना के कारण ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में बुलाया नहीं जा सकता था। इसलिए मेरे कार्यकर्ता चिन्हित किए गए 2000 जरुरतमन्द लोगों के घर पहुँचकर सामग्री का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुंबई भाजपा के महामंत्री  संजय उपाध्याय, उत्तर मध्य मुंबई भाजपा के जिला अध्यक्ष सुषम सावंत, भाजपा के प्रोटोकॉल सचिव संतोष पांडे, चांदीवली विधानसभा के अध्यक्ष  प्रकाश मोरे ,चांदीवली विधानसभा के सहप्रभारी व महामंत्री  वशिष्ठ सैनी, वार्ड क्रमांक 160 के अध्यक्ष नितिन कांबले  और वार्ड क्रमांक 160 की महिला मोर्चा अध्यक्षा प्रिया कदम ने शिरकत किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें