मुंबई ने सोमवार (15 सितंबर) सुबह भारी बारिश के साथ सप्ताह की शुरुआत की। रविवार (14 सितंबर)रात से लगातार हो रही तेज बरसात ने शहर की रफ्तार धीमी कर दी है। जगह-जगह जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवाओं में बाधा से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर को येलो अलर्ट पर रखा है, जबकि रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
Thunderstorm accompanied with lightning, heavy to very heavy rain and gusty winds 30-40 kmph very likely to occur at isolated places in the districts of North Konkan and South Madhya Maharashtra.
— Regional Meteorological Center,Mumbai (@RMC_Mumbai) September 14, 2025
कई इलाकों में जलभराव
सुबह तक शहर के कई हिस्सों में पानी भर चुका था। किंग्स सर्कल, सायन, भायखला, महालक्ष्मी और पेडर रोड जैसे इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। कुर्ला स्टेशन के पास रेल पटरियों पर पानी भरने से लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। कई इलाकों में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक घुटनों तक पानी में गाड़ी चलाते दिखे।
Mumbai, Maharashtra: Rainfall continues in several parts of the city
(Visuals from Walkeshwar Road) pic.twitter.com/5vXBarvZv5
— IANS (@ians_india) September 15, 2025
लोकल ट्रेनें हुईं लेट
मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनें भी बारिश के असर से नहीं बच सकीं। सेंट्रल और हार्बर लाइन पर 10 से 15 मिनट तक की देरी दर्ज की गई। खासकर हार्बर लाइन की कई सुबह की गाड़ियां रद्द करनी पड़ीं, जिससे दफ्तर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पश्चिमी रेलमार्ग अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में रहा, लेकिन यहां भी पांच मिनट तक की देरी देखी गई। हालांकि पश्चिमी और मध्य रेलवे ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया, जिससे यात्रियों को सोशल मीडिया और मौके की जानकारी पर निर्भर रहना पड़ा।

अंधेरी सबवे बंद, ट्रैफिक जाम
सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रहा। अंधेरी सबवे में लगभग डेढ़ फुट पानी भर जाने के कारण इसे बंद करना पड़ा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को गोखले ब्रिज की ओर मोड़ा और वैकल्पिक रास्तों की सलाह दी। सायन और किंग्स सर्कल पर पानी भरने से ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
अंधेरी सबवे (अंधेरी पश्चिम) येथे एक ते दीड फूट पावसाचे पाणी साचल्याने तेथील वाहतूक बंद करण्यात आली असून तेथील वाहतूक गोखले ब्रीज मार्गे वळविण्यात आली आहे.#MTPTrafficUpdates
— Mumbai Traffic Police (@MTPHereToHelp) September 15, 2025
राज्यभर में अलर्ट
बारिश का असर सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं रहा। आईएमडी ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। रत्नागिरी और पुणे-सातारा के घाट इलाकों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ के लिए अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि राज्यभर में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें:
IPO की बहार: सितंबर में 10,000 करोड़ जुटाने के लिए कंपनियों ने लगाया पब्लिक ऑफर का जोर!
जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुँचना जरूरी, मुनाफाखोरी से इंडस्ट्री को होगा नुकसान!
नासिक में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़!



