26.9 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई: मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, अंधेरी सबवे जलमग्न!

मुंबई: मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, अंधेरी सबवे जलमग्न!

BMC ने जारी की चेतावनी

Google News Follow

शुक्रवार (25  जुलाई) सुबह 8 से 9 बजे के बीच मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। खासतौर पर पश्चिमी उपनगर में एक घंटे में 35 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और ट्रैफिक बाधित हुआ। अंधेरी के मलपा डोंगरी म्युनिसिपल स्कूल में महज एक घंटे में 36 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि केडब्ल्यू वॉर्ड ऑफिस में 30 मिमी और केई वॉर्ड ऑफिस में 29 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा चकाला स्कूल (28 मिमी), गोरेगांव के आरे कॉलोनी स्कूल (27 मिमी) और जोगेश्वरी के एचबीटी स्कूल (26 मिमी) में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई।

पूर्वी उपनगरों में भांडुप के टेम्बीपाड़ा स्कूल में 24 मिमी, पवई के एमसीएमसीआर में 22 मिमी और वीर सावरकर मार्ग स्कूल में 21 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। विक्रोली, विहार लेक और टैगोर नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी 18-20 मिमी तक बारिश हुई।

बारिश के कारण अंधेरी सबवे जैसे निम्न इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। बीएमसी ने तुरंत एक्शन लेते हुए शहरभर में 50 से अधिक डीवाटरिंग पंप लगाए। महज एक घंटे में जलमग्न सबवे मुक्त किया गया। इसके साथ ही, शहर क्षेत्र में एक पेड़ गिरने की सूचना भी मिली है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।हालांकि बारिश के बावजूद रेल सेवाएं और BEST की बसें सामान्य रूप से चलती रहीं, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिली।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पालघर को येलो अलर्ट पर रखा गया है। इस चेतावनी के मुताबिक, अगले 24 घंटों में शहर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि कोकण तटीय क्षेत्र में सक्रिय मानसून की वजह से यह स्थिति बनी है। दिन में ज्वार आने की आशंका और लगातार बारिश को देखते हुए जलभराव की स्थिति और बिगड़ सकती है। BMC ने नागरिकों से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान घर में ही रहें और जलमग्न सबवे व अंडरपास से बचें। संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है और आपातकालीन दलों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

यह भी पढ़ें:

कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हुआ सौम्या रेप-हत्या का खूंखार दोषी !

मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर, भारत ने लगाई लंबी छलांग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें