32 C
Mumbai
Sunday, April 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: आरे कॉलोनी में तेंदुए ने महिला पर किया जानलेवा हमला

Mumbai: आरे कॉलोनी में तेंदुए ने महिला पर किया जानलेवा हमला

Google News Follow

Related

मुंबई। आरे कॉलोनी में एक तेंदुए ने एक 64 वर्षीय निर्मलादेवी रामबदन सिंह पर जानलेवा हमला किया है। महिला जख्मी हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, पर जख्मी होने से पहले महिला ने जबर्दस्त बहादुरी दिखाई और अपने हाथ की लाठी से तेंदुए के मुंह पर पलटवार कर के भगाया। पिछले 15 दिनों में तेंदुए द्वारा हमले की यह छठी घटना है। यह घटना गोरेगांव (पूर्व) के आरे कॉलोनी के सीईओ कार्यालय के बाहर बुधवार को करीब आठ बजे हुई, 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर हाथ में सहारे की लाठी लेकर बरामदे में बैठी थी कि अचानक तेंदुए ने पीछे से आकर उन पर हमला कर दिया।

महिला ने तत्परता दिखाते हुए बिलकुल फुर्ती से हाथ की लाठी तेंदुए के मुंह पर दे मारा. तेंदुआ इस हमले से तुरंत हडबड़ा कर भाग गया। इसके बाद वहां आस-पास के लोग भाग कर आ गए, फिर महिला ने उनसे पूरी घटना बताई, फिलहाल महिला भी जख्मी हो गई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अभी दो दिनों पहले ही मुंबई के इसी आरे कॉलोनी में यूनिट नंबर 3 के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले आयुष कुमार यादव नाम के 4 साल के बच्चे पर भी तेंदुए ने हमला किया था। वीडियो देख कर साफ समझ में आ रहा है कि महिला बरामदे में बैठ कर सामने देख रही है। तभी अचानक पीछे से तेंदुआ दिखाई देता है. दो सेकंड भी नहीं होता कि महिला की नज़रें भी उस तेंदुए पर जाती है। वह तुरंत उठ कर खड़ी हो जाती है, तब तक तेंदुआ एकदम से महिला पर हमला कर देता है।

तेंदुआ अपनी पकड़ बनाने के लिए महिला के गले तक पहुंचना चाहता है. लेकिन महिला भी अपने हाथ की लाठी से तेंदुआ पर पलटवार करती है और तेंदुआ भाग जाता है। आरे कॉलोनी से सटा हुआ बोरिवली नैशनल पार्क है, वहां जंगलों से होकर अक्सर तेंदुए इंसानी बस्ती में आ जाते हैं. नैशनल पार्क के करीब होने की वजह से आरे कॉलोनी की आबादी ज्यादा नहीं है। रात में यह इलाका बिलकुल सुनसान मालूम होता है. स्थानीय लोगों की काफी दिनों से यह मांग है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और इलाके में अधिक तेज रौशनियों वाली लाइटों की व्यवस्था की जाए।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें