30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटवैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए लोकल आज से...

वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए लोकल आज से शुरू,फेरियां बढ़ीं

11 अगस्त से 15 अगस्त तक 1 लाख 29 हजार 883 लोगों ने पास बनवाया

Google News Follow
मुंबई। मुंबई लोकल में आज से कोरोना की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए शुरू हो गई। ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। मुंबई लोकल शुरू होते ही कोरोना की दोनों डोज ले चुके 11 से 15 अगस्त तक 1 लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों ने मंथली पास बनवाया है।
11 अगस्त से 15 अगस्त तक 1 लाख 29 हजार 883 लोगों ने पास बनवा लिए हैं। अब तक यह संख्या डेढ़ लाख हो चुकी होगी। रविवार छुट्टी थी। मुंबई लोकल सेवा शुरू होने के पहले दिन भीड़ भी कम रही।  आज भी पारसियों का नव वर्ष होने की वजह से छुट्टी है। तो भीड़  मंगलवार से ही दिखाई देगी। कोरोनाकाल और लॉकडाउन से पहले जितनी फेरियां चला करती थीं, आज सुबह से करीब-करीब उतनी ही फेरियां शुरू हैं। आज से मुंबई उपनगरीय रेल प्रशासन ने मुंबई लोकल की 2986 फेरियां शुरू करवा दी हैं।
इनमें मध्य रेलवे पर 1686 और पश्चिम रेलवे पर 1300 फेरियां शुरू हैं। अब तक मध्य रेलवे के ट्रैक पर 1612 फेरियां शुरू थीं। अब इनमें 74 फेरियां बढ़ा दी गई हैं, इस तरह मध्य रेलवे में 95 प्रतिशत फेरियां कोरोना काल और लॉकडाउन से पहले की तरह ही शुरू हो गई हैं। कोरोना काल से पहले मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक 1774 फेरियां हुआ करती थीं। पश्चिम रेलवे ट्रैक पर लोकल की फेरियों की बात करें तो यहां 99 फेरियां बढ़ाई गई हैं। इस वजह से 1201 से बढ़ कर फेरियों की संख्या 1300 तक हो गई हैं। कोरोना काल से पहले इन फेरियों की संख्या 1367 हुआ करती थीं।
यानी पश्चिम रेलवे ने भी मुंबई लोकल को 95 प्रतिशत क्षमता के साथ उतार दिया है। मंंथली रेलवे पास बनाने में सबसे ज्यादा उत्साह मध्य रेलवे के डोंबिवली और पश्चिम रेलवे के बोरिवली स्टेशन में दिखाई दे रहा है। डोंबिवली में 15 अगस्त के दोपहर तक 7 हजार 915 पास की बिक्री हुई, वहीं बोरिवली में 4 हजार 72 पास की बिक्री हुई।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें