31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनवाब मलिक ने कोर्ट में वानखेड़े परिवार से मांगी बिना शर्त माफी  

नवाब मलिक ने कोर्ट में वानखेड़े परिवार से मांगी बिना शर्त माफी  

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कोर्ट में एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के परिवार पर अपनी टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी मांगी है। उन्होंने अदालत को आश्वासन दिया था कि  वानखेड़े परिवार पर किसी तरह की टिप्पणी या ट्वीट नहीं करेंगे। बावजूद इसके उन्होंने टिप्पणी की। जिसके बाद, कोर्ट ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर क्यों न कार्रवाई की जाए।
अदालत ने कहा मलिक ने जानबूझकर अपने बयान का उल्लंघन किया और एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणी की। वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने मानहानि का अदालत में केस किया था।
नवाब मलिक ने कोर्ट में कहा, ” मैं अदालत को दिए गए मेरे वचन के उल्लंघनों के संबंध में  माननीय अदालत से बिना शर्त माफी मांगता हूं, जैसा कि 25 नवंबर और 29 नवंबर, 2021 के आदेशों में दर्ज किया गया है।” मलिक ने आगे कहा, “मेरा उक्त आदेशों का अनादर, अनादर, अतिरेक या उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं था।” नवाब मलिक ने बताया कि उल्लंघन इसलिए हुआ क्योंकि ये मीडिया के सवालों के जवाब थे। उच्च न्यायालय ने मलिक से कहा कि जानबूझकर उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। न्यायमूर्ति एस जे कथावाला और न्यायमूर्ति मिलिंद जाधव के समक्ष सुनवाई हुई।
ये भी पढ़ें 

कोरोना टीका की दूसरी डोज लेने नहीं आए डेढ़ करोड़ लोग

मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने मैदान छोड़ा  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें