27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'ऑपरेशन सिंदूर' पर खामोशी और सीजफायर पर 'शुक्रिया' जताने वाले सलमान पर...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खामोशी और सीजफायर पर ‘शुक्रिया’ जताने वाले सलमान पर गुस्साए नेटीजन!

सेलिब्रिटी होने के नाते जब आप युद्ध जैसे गंभीर विषयों पर प्रतिक्रिया देते हैं, तो राष्ट्र भावना को नजरअंदाज़ करना शायद ही माफ किया जाए। सलमान का यह 'शुक्रिया' उन्हें लोगों की नजरों से उन्हें उतार गया है।

Google News Follow

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर उनकी “शांतिपूर्ण” प्रतिक्रिया ने शुरुआत में कुछ राहत की भावना दिखाई, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे निर्णायक सैन्य कदम पर उनकी चुप्पी ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया।

सलमान खान ने हाल ही में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम की घोषणा होते ही ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, “युद्धविराम के लिए भगवान का शुक्रिया।” लेकिन इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में डिलीट कर दिया गया। नेटिज़न्स ने इस ट्वीट को कमजोरी, कायरता और ‘राष्ट्रीय भावना के साथ धोखा’ करार दिया।

Image

ट्रोल्स की बाढ़ आ गई है, और सोशल मीडिया पर सलमान की आलोचना तीखी होती जा रही है। एक यूजर ने कटाक्ष किया, “युद्धविराम तब तक चला जब तक सलमान खान की फिल्म थिएटर में चलती है।” वहीं, एक अन्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “इन बॉलीवुड एक्टर्स का मिडल ईस्ट में बड़ा निवेश है, इन्हें भारतीय राष्ट्रवादियों की कोई परवाह नहीं।”

कुछ प्रतिक्रियाएं सीधे तौर पर भावनात्मक थीं। एक पुराने प्रशंसक ने लिखा, “मैं 15 साल से सलमान का फैन था, अब नफरत हो गई। युद्ध में चुप रहे और जैसे ही खत्म हुआ, ट्वीट कर दिया। फिर जब पाकिस्तान ने फिर से हमला किया, तो पोस्ट हटा दिया। यह क्या कायरता है?”

इसी बीच कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब भारत की सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाई कर रही थी, तब सलमान जैसे बड़े सितारे क्यों खामोश रहे। एक टिप्पणी में तीखा तंज था, “दर्द में चुप्पी, और युद्धविराम के बाद फुसफुसाहट? घास में छुपा सांप!”

नेटिजन्स का कहना है की सलमान खान ने “युद्धविराम के लिए भगवान का शुक्रिया” कहकर यह दिखा दिया कि उन्हें मैदान में लड़ते सैनिकों की कुर्बानी की नहीं, बल्कि पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की जल्दी है। जबकि देश उस वक्त अपने दुश्मन को करारा जवाब देने की स्थिति में था — और दे रहा था।

एक बॉलीवुड फैन ने कहा ये वही अभिनेता हैं जो पर्दे पर “टाइगर” बनते हैं, लेकिन असल जिंदगी में जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, तब उन्होंने न सिर्फ चुप्पी साधी, बल्कि उस वक्त “भगवान का शुक्रिया” कहा जब दुश्मन की जान सलामत हुई। 

नेटिजन्स के अनुसार सलमान खान का यह ट्वीट केवल अपरिपक्व नहीं, बल्कि नैतिक रूप से शर्मनाक है। लोग सवाल कर रहे हैं कि “क्या बॉलीवुड सितारे वाकई इस देश के साथ हैं, या सिर्फ अपने खाड़ी देशों के प्रशंसकों को खुश रखने में लगे हैं?”जब भारत की सीमा पर गोलियां चल रही थीं, तब सलमान खान को शांति का ख्याल आया — यह देशभक्ति नहीं, दोगलापन है।

सेलिब्रिटी होने के नाते जब आप युद्ध जैसे गंभीर विषयों पर प्रतिक्रिया देते हैं, तो राष्ट्र भावना को नजरअंदाज़ करना शायद ही माफ किया जाए। सलमान का यह ‘शुक्रिया’ उन्हें लोगों की नजरों से उन्हें उतार गया है।

यह भी पढ़ें:

योग-प्राणायाम में अंतर, एक शरीर से जुड़ा तो दूसरा मन से!

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी: भारत ने 90 मिनट में पाकिस्तान के 11 एयरबेस किए तबाह

ईरानी विदेश मंत्री अराघची का सख्त संदेश: “परमाणु अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा ईरान”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें