28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में कोरोना के नए मामले

मुंबई में कोरोना के नए मामले

मुंबई में एक हफ्ते में कोरोना के दुगुने से ज्यादा मामले

Google News Follow

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मे कोरोना महामारी का संक्रमण एक बार फिर डराने लगा है। मुंबई में बीते गुरुवार को संक्रमण के 1,201 मामले दर्ज किए गए जो कि 30 जून के बाद एक दिन में दर्ज किए गए सर्वाधिक नए मामलों में से एक हैं। इस अवधी के दरम्यान दो मरीजों की मौत भी हुई। इससे पहले मुंबई में 30 जून को संक्रमण के 1,265 मामले दर्ज किए गए थे और एक मरीज की मौत हुई थी। हालांकि इसके बाद कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई थी।  

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के रिपोर्ट के आधार पर बीते बुधवार को शहर में संक्रमण के 975 मामले सामने आए थे जबकि 2 मरीजों की मौत हुई थी। बीएमसी की तरफ से बताया गया था कि नए मामलों के साथ ही मुंबई के संक्रमण दर में कुल 11,35,680 मामले सामने आए थे, वहीं घातक वायरस के कारण 19,670 मरीजों की मौत हुई थी।   

बता दें कि मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 11,253 सैंपल्स की जांच हुई। इसके साथ ही अब तक 1,79,80.370 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। शहर में इस अवधी में 681 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। मुंबई में फिलहाल 5,712 मरीजों का इलाज अब भी चल रहा है।  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें