29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटड्रग्स केस में राजनीति के बाद चढ़ेगा NIA का 'रंग', कर सकती...

ड्रग्स केस में राजनीति के बाद चढ़ेगा NIA का ‘रंग’, कर सकती है जांच!   

Google News Follow

मुंबई। ड्रग्स केस में चढ़ा राजनीति रंग अब एक नया मोड़ लेने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार अब इस केस को एनआईए को सौंपी जा सकती है। इस केस में अंतरराष्ट्रीय रैकेट के जुड़ाव की संभावना को देखते ऐसा किया जा सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस हाई प्रोफ़ाइल के लिए जल्द आदेश जारी किये जाएंगे।

सूत्र ने बताया कि एनआईए की एक टीम मुंबई एनसीबी के जोनल ऑफिस पहुंची थी और उसने एनसीबी के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे बिताए। गौरतलब है कि मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में ड्रग्स केस के सिलसिले में क्रूज पर छापेमारी की गई थी।  यह अलग बात है कि अब मामले को लेकर खुद वानखेड़े को कई आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। केस का एक गवाह प्रभाकर सेल ने वानखेड़े पर इस मामले से दूर करने के लिए कई करोड़ रुपए देने का आरोप लगाया है।
हालांकि इस आरोप को लगाने के बाद वह खुद अंडरग्राउंड हो गया है। सूत्र ने बताया कि एनआईए को जांच सौंपे जाने का नॉटिफिकेशन भी जल्द जारी हो सकता है। हालांकि यह अटकलें भी लगाई जा रही है कि एनसीबी मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने पर आपत्ति कर सकती है। क्योंकि इसमें आतंकी एंगल अभी तक सामने नहीं आया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें