26 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटPNB Scam:भगोड़ा मेहुल चोकसी के मुंबई आवास पर नोटिस ही नोटिस चस्पा

PNB Scam:भगोड़ा मेहुल चोकसी के मुंबई आवास पर नोटिस ही नोटिस चस्पा

Google News Follow

मुंबई। हीरा कारोबारी भगोड़ा मेहुल चोकसी के मुंबई आवास के प्रवेश द्वार पर कई बैंकों, अदालतों और जांच एजेंसियों ने काफी संख्या में नोटिस चस्पा किए हैं। सभी नोटिस 2019 से लेकर 2021 तक के हैं. पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपए की कर्ज जालसाजी मामले में चोकसी वांछित है। चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से कथित तौर पर 13,500 रुपए की जालसाजी की. नीरव मोदी लंदन में जेल में है और अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ मुकदमा लड़ रहा है। चोकसी ने निवेश द्वारा नागरिकता प्राप्त करने के कार्यक्रम का इस्तेमाल करते हुए 2017 में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी और जनवरी 2018 के पहले सप्ताह में भारत से फरार होकर वहां चला गया था।

बैंक से जालसाजी का मामला बाद में सामने आया था। चोकसी और नीरव दोनों सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। भारत भगोड़े करोबारी मेहुल चोकसी को कैरिबियाई् क्षेत्र से वापस लाने के लिए डोमिनिका, एंटीगुआ और बरमूडा की सरकार के सम्पर्क में है। सूत्रों ने 27 मई को यह जानकारी दी। चोकसी हाल ही में एंटीगुआ और बारबूडा से फरार हो गया था और उसके खिलाफ इंटरपोल के ‘येलो नोटिस’ के मद्देनजर पड़ोसी डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था,सूत्रों ने कहा कि भारत इस मामले में एंटीगुआ और बारबूडा के सम्पर्क में था और अब उसने डोमिनिका सरकार के साथ सम्पर्क स्थापित किया है। एक सूत्र ने बताया, ‘हम उनके सम्पर्क में हैं. चोकसी और अन्य भगोड़े को वापस लाने को लेकर हमारी रुचि दृढ़ है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें