26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटदेशभर में ओमीक्रॉन के 23 मरीज, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस 

देशभर में ओमीक्रॉन के 23 मरीज, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

महाराष्ट्र में सोमवार को दो और ओमीक्रॉन के केस मिलने से अब देशभर कुल संख्या 23 हो गई। जबकि महाराष्ट्र में 10 और राजस्थान में नए वेरिएंट के 9 केस हो गए हैं। इस तरह देखा जाए तो  ओमीक्रॉन के केस मामलों में पहले स्थान पर है। बीएमसी ने एक बयान जारी कर बताया कि 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक व्यक्ति अन्य के सम्पर्क में था। जो ओमीक्रॉन पॉजिटिव था,इस तरह दोनों व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। दोनों को कोरोना की दोनों डोज दी जा चुकी है।

बीएमसी ने बताया कि विदेश से मुंबई आने वाले लोगों की 1 नवंबर से ही जांच की जा रही है। अब तक 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पुणे में 7 लोगों को ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। इसे नाइजीरिया से आई एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। यह महिला अपने भाई से मिलने आई थी। महिला का भाई भी ओमीक्रॉन से संक्रमित पाया गया है।पिछले महीने फिनलैंड से पुणे  लौटे एक व्यक्ति और ठाणे में भी ओमीक्रॉन से पॉजिटव एक-एक लोग पाए गए थे।
वहीं, राजस्थान में ओमीक्रॉन से संक्रमित 9 लोग पाए हैं। बताया जा रहा है कि सभी मामले जयपुर में मिले हैं। जानकारी के अनुसार  यहां एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित पाए गए हैं जो हाल ही साऊथ अफ्रीका से लौटे हैं। इससे पहले,कर्नाटक में  दो लोग ओमीक्रॉन से संक्रमित पाए गए थे दोनों व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। दोनों की उम्र 64 और 46 बताई जा रही है।

भारत में इस नए वेरिएंट का यह पहला मामला था। दोनों को कोरोना रोधी टीका ले चुके हैं। इसके बाद, गुजरात में एक मामला मिला था यह व्यक्ति भी विदेश से आया था। जबकि एक मामला दिल्ली में पाया गया।

ये भी पढ़ें 

आखिर कब बनेगा बाबा साहेब का स्मारक

40 वें दिन भी एसटी हड़ताल जारी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,346फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें