35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​महाराष्ट्र​: गणतंत्र दिवस पर 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल देने की घोषणा!

​महाराष्ट्र​: गणतंत्र दिवस पर 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल देने की घोषणा!

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस मेडल की घोषणा की। इसमें महाराष्ट्र के 31 पुलिसकर्मियों को शौर्य पुलिस मेडल से नवाजा गया है। साथ ही चार अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 39 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है|

Google News Follow

Related

गणतंत्र दिवस के मौके पर 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल देने की घोषणा की गई है|  इनमें से 140 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस मेडल की घोषणा कर सम्मानित किया गया है। 93 पुलिसकर्मियों को विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। इसके अलावा 668 पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल से नवाजा गया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस मेडल की घोषणा की। इसमें महाराष्ट्र के 31 पुलिसकर्मियों को शौर्य पुलिस मेडल से नवाजा गया है। साथ ही चार अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 39 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है|
मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनूप कुमार सिंह, मुंबई पुलिस उप-निरीक्षक संभाजी देशमुख और ठाणे के उप-निरीक्षक दीपक जाधव उन चार अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा नासिक पुलिस आयुक्तालय की केंद्रीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस उप निरीक्षक दत्तात्रेय कडनौर को गुणवंत पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा परीक्षेत्र के सुखदेव मुरकुटे को भी मेधावी पुलिस मेडल देने की घोषणा की गई है।

शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किए गए 140 पुलिसकर्मियों में से 80 वामपंथी, आतंक प्रभावित क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं। सीआरपीएफ 48 पदकों के साथ वीरता पदकों का शीर्ष प्राप्तकर्ता है। महाराष्ट्र ने 31 मेडल जीते हैं। जम्मू-कश्मीर-25, झारखंड-9, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बीएसएफ के सात-सात। बाकी जवान दूसरे राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सीएपीएफ से हैं।
इसके अलावा 55 जवानों को होमगार्ड और सिविल डिफेंस मेडल से नवाजा गया है। यह वीरता पदक होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा कर्मियों की वीरता के लिए प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा और नागरिक सुरक्षा पदक उत्कृष्ट सेवा और नागरिक सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। मेधावी सेवा के लिए 9 जवानों और सिविल डिफेंस के लिए 45 जवानों को मेडल दिया जाता है।
यह भी पढ़ें-

विनाश से 90 सेकेंड दूर है धरती: कयामत की घड़ी में हुआ खतरनाक बदलाव !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें