30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसामने आएंगे परमबीर सिंह! सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक   

सामने आएंगे परमबीर सिंह! सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक   

Google News Follow

कई महीनों से फरार मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सीबीआई या कोर्ट के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। यह जानकारी परमबीर सिंह के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को दी। उनके वकील ने परम बीर सिंह के हवाले से बताया कि परम बीर सिंह को मुंबई पुलिस से जान का खतरा है। फ़िलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी।

बता दें कि पिछले दिनों बॉम्बे हाई कोर्ट ने गोरेगांव में एक वसूली के मामले में ‘भगोड़ा’ घोषित किया था। जिसके बाद परमबीर सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया था और कहा था कि पहले वह अपना छिपे होने का ठिकाना बताएं।

परमबीर सिंह के वकील पुनीत बाली ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनसे (परमबीर सिंह) बात हुई है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर सिंह पर छह मामला दर्ज किया गया। हालांकि कोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह इन सभी मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

मालूम हो कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाजे से मुंबई शहर के रेस्त्रां, होटल और बार  से हर महीने सौ करोड़ रुपये वसूली करने को कहा था। इस आरोप के बाद अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। फ़िलहाल वे धन शोधन के मामले में जेल में हैं।
ये भी पढ़ें

अजय सिंह भाजपा के जिला महासचिव बने

बाघ के हमले में मारी गई वन रक्षक स्वाति ढुमणे के परिवार को आर्थिक मदद 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें