28.1 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपरमबीर सिंह पर ठाकरे सरकार करेगी कार्रवाई, निलंबन की लटकी तलवार!   

परमबीर सिंह पर ठाकरे सरकार करेगी कार्रवाई, निलंबन की लटकी तलवार!   

Google News Follow
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर निलंबन की तलवार लटकी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज यानी गुरुवार को उन पर अनुशासनहीनता और अन्य आरोपों की वजह से कार्रवाई की जा सकती है। इंडिया टुडे की ख़बरों में कहा गया है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परमबीर सिंह के निलंबन आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि आईएएस अधिकारी देबाशीष चक्रवर्ती द्वारा परमबीर सिंह पर तैयार की गई रिपोर्ट को महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। जिस पर महाराष्ट्र सरकार कार्रवाई करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि आईएएस ऑफिसर देबाशीष चक्रवर्ती ने परमबीर सिंह पर अखिल भारतीय सेवा नियमों के खिलाफ कार्य करने की जांच की थी। परमबीर सिंह पर अखिल भारतीय सेवा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा था।
उधर, इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने भी परमबीर सिंह पर अनुशासनहीनता के आरोप लगने पर निलंबन करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर अनुशासनहीनता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनको सस्पेंड करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र गृह विभाग ने परमबीर सिंह के खिलाफ लगे प्रशासकीय शिकायतों और गड़बड़ियों की वजह से जांच की थी।
बता दें कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री पर वसूली का करवाने का अरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से परमबीर सिंह कई माह से गायब थे। हाल ही में कोर्ट के आदेश के बाद सामने आये हैं।

 

ये भी पढ़ें

बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूली का नया रिकार्ड

पांच दिसंबर तक हो सकेगा नए मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें