ठाकरे सरकार पर खतरा बढ़ा सामने आई बागी विधायकों की तस्वीर

ठाकरे सरकार पर खतरा बढ़ा सामने आई बागी विधायकों की तस्वीर

महाराष्ट्र की तीन दलों वाली ठाकरे सरकार पर खतरा बढ़ गया है। बुधवार की सुबह मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना से बगावत करने वाले विधायकों की तस्वीर सामने आई। शिवसेना में अलग गुट बनाने के लिए 37 विधायकों की जरूरत पड़ेगी। तस्वीर से साफ है कि शिंदे के पास इतने विधायकों का समर्थन है।

सूत्रों के अनुसार शिंदे विधानसभा सचिवालय से उनके गुट को अलग गुट की मान्यता देने की मांग कर सकते हैं। इस बीच भाजपा विधायकों को मुंबई बुलाया गया है। इसके पहले मंगलवार की रात शिंदे ने दावा किया था की उनके साथ 40 विधायक हैं। इस हिसाब से भाजपा अपने 106 विधायकों के साथ विधानसभा में बहुमत साबित कर देगी। शिंदे ने संकेत दे दिए हैं की वे मानने वाले नहीं हैं। इसलिए ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। संभव है जल्द ही भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर दे। फिलहाल ठाकरे सरकार अल्पमत में आ गई है।
ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में बदल जाएगी सरकार​ ​!​ – पाटिल ​

नवनीत राणा का ठाकरे सरकार पर हमला: अपने कर्मों से गिरेगी सरकार 

Exit mobile version