28.1 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी ने किंग चार्ल्स से मिले कदंब के पौधे को अपने...

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स से मिले कदंब के पौधे को अपने आवास पर लगाया!

जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की यूनाइटेड किंगडम यात्रा के दौरान उन्होंने इसी पहल के तहत किंग चार्ल्स को एक 'सोनोमा' का पौधा भेंट किया था।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (19 सितंबर)को अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर कदंब का पौधा लगाया। यह पौधा उन्हें यूनाइटेड किंगडम के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा उपहार स्वरूप भेजा गया था। किंग चार्ल्स ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए यह पौधा भेजा। यह उपहार प्रधानमंत्री मोदी के हालिया अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना है।

भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने बताया कि जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की यूनाइटेड किंगडम यात्रा के दौरान उन्होंने इसी पहल के तहत किंग चार्ल्स को एक ‘सोनोमा’ का पौधा भेंट किया था। ब्रिटिश उच्चायोग ने एक्स पर लिखा कि जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा पर सहयोग राष्ट्रमंडल और यूके-भारत साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है, जैसा कि दोनों देशों ने विजन 2035 में निर्धारित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट किया, “महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने भारत-ब्रिटेन संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसमें व्यापार और निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, योग और आयुर्वेद शामिल हैं। हमने पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता पर भी विचार साझा किए।”

यह भी पढ़ें:

अमेरिका पुलिस फायरिंग में मरने वाला तेलंगाना का सॉफ्टवेयर इंजिनियर आखिर कौन था ?

“राहुल गांधी भारत को गृह युद्ध में फंसाना चाहते हैं”

अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता: टैरिफ 10-15% तक घटाने की कोशिश!

ऑपरेशन सिंदूर:- जैश के बाद अब लश्कर आतंकी ने माना, भारत ने उड़ाया था मुरिदके स्थित ‘मर्कज तैयब्बा’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें