29 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटPM का पुणे दौरा: कांग्रेस-एनसीपी को दिया जबाव, कहा "Opretion Ganga" के...

PM का पुणे दौरा: कांग्रेस-एनसीपी को दिया जबाव, कहा “Opretion Ganga” के तहत विद्यार्थियों की वतन वापसी

अन्य देशों को ऐसा करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं, लेकिन "ऑपरेशन गंगा" के माध्यम से भारत यह आसानी से कर दिखा रहा है| यह भारत के बढ़ते हुए प्रभाव को दर्शाता है| देश में हुए हर बदलाव का क्रेडिट आप लोगों को जाता है| अपने देश के नागरिकों को जाता है|’

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और शैक्षणिक राजधानी पुणे दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पहुंचे| इस दौरान वे पुणे में सिम्बॉयसिस कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लिया| इससे पहले उन्होंने अपने पुणे दौरे में पुणे मेट्रो का उद्घाटन किया| पुणे मेट्रो में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ सफर किया|

प्रधानमंत्री के पुणे दौरे पर कांग्रेस और एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कोरोना मामले में पीएम मोदी महाराष्ट्र विरोधी रुख रखते हैं, यह कहते हुए उनके पुणे दौरे का विरोध किया| कांग्रेस-एनसीपी ने यह भी तर्क दिया कि अभी यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को बचा कर लाने का वक्त है, ना कि पुणे मेट्रो के आधे-अधूरे काम के उद्घाटन का वक्त है|

यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थियों की वतन वापसी को लेकर कांग्रेस और एनसीपी द्वारा की गई आलोचनाओं का जवाब पीएम मोदी ने पुणे दौरे के बीच पुणे के सिम्बॉयसिस कॉलेज में आयोजित एक सभा के दौरान दिया| उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन के युद्ध के दरम्यान भारत अपने देश के नागरिकों को संकट से बाहर निकाल रहा है|

अन्य देशों को ऐसा करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं, लेकिन “ऑपरेशन गंगा” के माध्यम से भारत यह आसानी से कर दिखा रहा है| यह भारत के बढ़ते हुए प्रभाव को दर्शाता है| देश में हुए हर बदलाव का क्रेडिट आप लोगों को जाता है| अपने देश के नागरिकों को जाता है|’

पीएम मोदी ने “ऑपरेशन गंगा” का उल्लेख भारत की शक्ति के प्रतीक के तौर पर किया| उन्होंने कहा कि सभी फंसे हुए भारतीयों को यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए भारत सरकार लगातार कोशिशों में लगी हुई है| नई पीढ़ी भाग्यशाली है कि यह देश में पहले के डिफेंसिव अप्रोच रखने वाले वक्त में नहीं है|

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘भारत अब हर क्षेत्र में आगे जा रहा है| भारत आज दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मोबाइल उत्पादन करने वाला देश है| पहले डिफेंस से जुड़ी चीजें आयात करनी पड़ती थी, अब हम डिफेंस से जुड़े सामान भी एक्सपोर्ट कर रहे हैं|’

आगे पीएम मोदी ने कहा कि देश की सरकार देश के युवाओं पर निर्भर है| इसलिए सरकार युवाओं के लिए एक के बाद एक सेक्टर ओपन करने जा रही है| इसका युवाओं को अधिक से अधिक फायदा मिलेगा|

​​यह भी पढ़े-

प्रधानमंत्री का पुणे दौरा: मेट्रों उद्धघाटन, दी कई योजना का सौगात, टिकट निकाल स्कूली बच्चों के साथ सफर, की बात

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें