28.6 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमधर्म संस्कृतिUP Election 2022: काशी विश्वनाथ के दर्शन में लगा सियासी दिग्गजों का...

UP Election 2022: काशी विश्वनाथ के दर्शन में लगा सियासी दिग्गजों का जमावड़ा

एक दिन पहले ही पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 के 7वें व अंतिम चरण के मुकाबले सभी सियासी दिग्गजों द्वारा काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे| इसी क्रम में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अपर्णा यादव ने भी शनिवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन किए।

एक दिन पहले ही पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। 7वें चरण के मतदान से पहले बनारस में नेताओं का जमावड़ा जमकर देखने को मिला|

अपर्णा यादव ने काशी विश्वनाथ की पूजा के बाद तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि ”एक भारत श्रेष्ठ भारत, मोदी है तो मुमकिन है। योगी है तो यकीन है। अपर्णा यादव यहां गंगा में आयोजित चुनावी वोट यात्रा में भी शामिल हुईं। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस वोट यात्रा में भाजपा की कई बड़ी महिला नेत्री शामिल हुईं।

इस दौरान एक टीवी चैनल की ओर से यह पूछे जाने पर कि अखिलेश यादव ने भी शुक्रवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की, अपर्णा यादव ने कहा, ”अच्छी बात है सबको जाना चाहिए।” यूपी में का बा को लेकर अपर्णा ने कहा कि यूपी में सिर्फ बाबा। यूपी में अभी भी बाबा, 10 मार्च के बाद भी बाबा।’

यह भी पढ़े-

UP​ Chunav​-2022​: ​7​वें चरण का प्रचार ​थमा​​, 54 सीटों ​​पर ​613 उम्मीदवारों ​का​ मतदाता करेंगे​ भाग्य का फैसला

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें