28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपोर्नोग्राफी मामला: मुझे पता था कि बेटा सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है,...

पोर्नोग्राफी मामला: मुझे पता था कि बेटा सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, लेकिन …

Google News Follow

मुंबई। पोर्नोग्राफी मामले में एक और खुलासा हुआ है। राज कुंद्रा के अलावा कानपुर का अरविन्द श्रीवास्तव और एक उमेश नामक व्यक्ति भी शामिल है। बताया जा रहा है कि 90 वीडियो केडिस्ट्रीब्यूट करने में दोनों शामिल थे।दोनों की तलाश में टीमें कई जगहों पर तलाश कर रही है।इस मामले में अरविंद के पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि बेटे ने पांच लाख रुपए मेरे खाते में भेजे थे। लेकिन मुझे नहीं पता था कि बेटा क्या करता है। मैं तो इतना जानता था कि वह सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह मुझे यही बताया था। इस मामले गिरफ्तारतनवीर हाशमी नामक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया था। उसने मुंबई क्राइम ब्रांच को बताया कि न्यूडिटी शॉर्ट फ़िल्में बनाई जा रही थीं,लेकिन प्रोनोग्राफी नहीं।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक अरविंद ने खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी बना रखी थी। पिछले डेढ़ वर्ष में दोनों के बीच 90 फिल्मों में कारोबारी लेनदेन हुए। मौजूदा समय में सवा करोड़ का हिसाब बाकी रह गया है। पैसे डलवाने के लिए अरविंद ने अपने पिता नर्वदा और पत्नी हर्षिता के खातों का इस्तेमाल किया। अरविंद जब तीन साल पहले कानपुर आया था तो उसने अपने पिता और पत्नी के खातों को भी चेक किया था। बैंकों से उसने उनका स्टेटमेंट भी निकलवाया। वह यह जानकारी करना चाह रहा था कि इन खातों में ट्रांजेक्शन किस प्रकार से होता है और हर माह कहां से कितना रुपया पहुंच रहा है। अरविंद ने खुद की कंपनी तैयार कर ली थी। पहले उसने न्यू फ्लिक्स के साथ काम शुरू किया और बाद में उससे अलग होकर फ्लिज मूवीजएचडी.मी नाम से वेबसाइट बना ली। उसमें फिल्में अपलोड करने लगा था। अरविंद के लिंक मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी पाए गए हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी जानकारी मिली है कि मूल पता कानपुर का होने के बावजूद उसने भोपाल से पासपोर्ट बनवाया था। पासपोर्ट 14 अगस्त 2018 में बना था। भोपाल में ही उसने फ्लिज मूवीज का ऑफिस भी था।
पिता को धोखे में रखा: राज कुंद्रा के साझीदार अरविंद श्रीवास्तव के पिता श्याम नगर निवासी नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव से भी मुंबई क्राइम ब्रांच के अफसरों ने पूछताछ की थी। उन्होंने बताया कि बेटे ने पांच लाख रुपए मेरे खाते में भेजे थे। क्राइम ब्रांच के पहुंचने तक मुझे नहीं पता था कि बेटा क्या करता है। मैं तो इतना जान रहा था कि वह सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बेटे ने भी इतना बताया था कि वह किसी कंपनी के लिए काम करता है, जिसके बदले उसे पैसे मिलते हैं। नर्वदा के मुताबिक उनके के दो बेटे और एक बेटी हैं। अरविंद सबसे छोटा है। नागपुर से पहले वह जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैनात थे। अरविंद ने जबलपुर से ही 12वीं तक की पढ़ाई की। उसके बाद उसने भिलाई से बीटेक किया।
तनवीर की यह है दलील : वहीं,तनवीर ने बताया था कि राज कुंद्रा जानता था कि उसे समन भेज जाएगा। तनवीर का कहना है कि वो कुंद्रा से कभी नहीं मिला है। तनवीर ने यह भी बताया कि वो राज कुंद्रा के ऐप के लिए कंटेंट बनाता था, लेकिन वो कुंद्रा की कंपनी के लिए सीधे तौर पर काम नहीं करता था। तनवीर ने अपने कंटेंट को लेकर कहा कि हम 20 से 25 मिनट की शॉर्ट फिल्में बनाते थे, जिसमें न्यूडिटी होती थी, लेकिन अगर आप इसे लॉजिकली समझेंगे तो इन्हें पोर्न नहीं कहा जा सकता।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें