27 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपुणे से कोल्हापुर सिर्फ ढाई घंटे में,गडकरी ने ब्रॉडगेज मेट्रो नेटवर्क...

पुणे से कोल्हापुर सिर्फ ढाई घंटे में,गडकरी ने ब्रॉडगेज मेट्रो नेटवर्क का प्रोजेक्ट सुझाया

Google News Follow

Related

मुंबई। पुणे शहर से कोल्हापुर, पंढरपुर और आलंदी आदि 250 किलोमीटर तक के ठिकानों के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ब्रॉडगेज मेट्रो नेटवर्क का प्रोजेक्ट सुझाया है। इस मेट्रो की लागत 2.5 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर है। प्रोजेक्ट के लागू हो जाने पर पुणे से कोल्हापुर तक की यात्रा महज ढाई घंटे में होना संभव होगा।

किराया एसटी या बस टिकट के बराबर

ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने के लिए गडकरी ने सार्वजनिक परिवहन की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि मौजूदा वक्त नागपुर में 10 रूट के लिए एक ब्रॉडगेज मेट्रो होगी और इसी जार्ज पर पुणे से कोल्हापुर या पंढरपुर या आलंदी के लिए भी ब्रॉडगेज मेट्रो भी संभव है। एक सामान्य मेट्रो परियोजना की लागत 350 करोड़ रुपये प्रति किमी है। हालांकि, ब्रॉडगेज मेट्रो के लिए प्रति किलोमीटर लागत 2.5 करोड़ रुपये है। पुणे से कोल्हापुर तक 6 या 8 कोच की मेट्रो चलाई जा सकती है। इनमें से 2 कोच बिजनेस के लिए होंगे, जबकि चार कोच इकोनॉमी क्लास के लिए होंगे। सुविधाएं विमान जैसी ही होंगी। नितिन गडकरी ने कहा कि उनका किराया एसटी या बस टिकट के बराबर ही होगा।

क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि करें पहल

उन्होंने बताया कि नागपुर में 10 रूट की ब्रॉडगेज परियोजना के लिए सभी परमिट प्राप्त कर लिए गए हैं। गडकरी ने कहा है कि अगर पुणे-कोल्हापुर के जनप्रतिनिधि इस संबंध में पहल करते हैं, तो वह परिवहन मंत्री के रूप में पूरा सहयोग देने को तैयार हैं।

नए पुणे का भी सुझाव

गडकरी ने तिलहन क्षेत्र में देश के रोडमैप, ईंधन और उसके पंपों में इथेनॉल के बढ़ते उपयोग, महाराष्ट्र के लिए पालकी मार्ग और मेट्रो परियोजना पर भी इस दौरान विस्तार से बताया। उन्होंने पुणे शहर के समुचित विकास के लिए नया पुणे बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए बताया कि इसके लिए मुंबई और अहमदनगर के बीच कल्याण-मालशेज घाट के उस पार 25 लाख लोगों के लिए नया पुणे बनाया जाना संभव है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,233फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें