29.6 C
Mumbai
Sunday, June 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटस्वरसम्राज्ञी आशा भोसले को आज दादर के हिंदू स्मशानभूमि में अंतिम विदाई

स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले को आज दादर के हिंदू स्मशानभूमि में अंतिम विदाई

बीएमसी और पुलिस की कड़ी व्यवस्था

Google News Follow

Related

स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले के पार्थिव का आज सोमवार (13 अप्रैल)शाम 4 बजे दादर पश्चिम स्थित हिंदू श्मशानभूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और मुंबई पुलिस ने बड़ी संख्या में आने वाली भीड़ को संभालने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। अंतिम दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अलग मार्ग बनाए जाने की तैयारी की गई है, साथ ही आम नागरिकों और वीआईपी के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग रखने की संभावना है। जी-नॉर्थ विभाग के सहायक आयुक्त विनायक विसपुते ने अंतिम संस्कार की आधिकारिक जानकारी दी।

BMC अधिकारियों ने बताया कि पहले लता मंगेशकर और रतन टाटा के अंतिम संस्कार के दौरान किए गए प्रबंधन के अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार भी उसी तरह की प्रभावी तैयारी की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है। इस बीच, लोअर परेल स्थित उनके निवास पर रविवार शाम पार्थिव रखे जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और प्रशंसकों की भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ऐसा रहेगा यातायात प्रबंधन:

  • स्वातंत्र्यवीर सावरकर मार्ग पर यातायात प्रतिबंध रहेगा
  • लेडी जमशेदजी मार्ग पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा
  • यातायात और पुलिस विभाग द्वारा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था
  • कोहिनूर प्लाजा में पार्किंग सुविधा उपलब्ध
  • सड़कों पर पार्किंग पर रोक; स्थानीय निवासियों को सीमित छूट

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं और क्षेत्र में नागरिक सेवाएं सुचारु बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें:

नेतान्याहू का एक फोन और अमेरिका-ईरान वार्ता विफल! आखिर मामला क्या है?

अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में ‘ज्योति स्वरूप’ को लेकर उठा विवाद

2002 गुजरात दंगों के मामले में अहमदाबाद कोर्ट से 9 हिंदू को बरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,304फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें