31 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभूषण कुमार पर रेप का मामला दर्ज

भूषण कुमार पर रेप का मामला दर्ज

Google News Follow

Related

मुंबई। टी-सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार पर रेप का मामला दर्ज हुआ है, आरोप है कि टी सीरीज के एक प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर उन्होंने एक 30 साल की लड़की से बलात्कार किया। मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के अलग-अलग जगहों पर घटना को अंजाम दिया गया था, पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी, अभी तक इस मामले में भूषण कुमार या उनकी टीम की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। मीटू मूवमेंट के जरिए मॉडल मरीना कुंवर ने भी भूषण कुमार पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

मरीना कुंवर ने आरोप लगाते हुए इंटरव्यू में कहा था कि एक दिन उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया था,मैंने कहा कि मुझे कैसे पता चलेगा कि आप आ रहे हैं तो उन्होंने कहा मैं स्विफ्ट गाड़ी से आऊंगा जिसके जेट ब्लैक शीशे होंगे, मैंने सोचा कि भूषण कुमार की ऐसी हालत हो गई क्या कि अब वह ऐसे ट्रैवल कर रहे हैं तो मुझे पता लग गया कि वह नहीं चाहते कि किसी को पता चले कि वह यहां मौजूद हैं, वह दूसरी गाड़ियों से मिलने आते थे,इसके बाद उन्होंने मुझे पर्सनली बुलाया था और फिर मेरे साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी,मैं आपको अपनी कॉल डिटेल्स से प्रूफ दे सकती हूं,भूषण कुमार ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था,उनका कहना था कि उन्हें सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बदनाम किया जा रहा है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें