28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसंजय राउत ने CM के बेटे पर लगाया सुपारी देने का आरोप

संजय राउत ने CM के बेटे पर लगाया सुपारी देने का आरोप

शिंदे गुट ने कहा, राऊत का एक और घटिया हथकंडा  

Google News Follow

अपने बेसिरपैर के बयानों के लिए मशहूर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को ठाणे पुलिस को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सासंद बेटे श्रीकांत शिंदे  से जान को खतरा होने का आरोप लगाया जबकि शिंदे खेमे के एक विधायक ने इसे ‘‘घटिया हथकंडा’’ बताया। राऊत ने अपने पत्र में कहा, ‘‘लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे (एकनाथ शिंदे के बेटे) ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं।’’

राऊत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में आरोप लगाए हैं, जिसकी प्रतियां गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गईं। राऊत के पत्र से संबंधित एक सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों (शिंदे खेमे से) पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है। मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने गोलीबारी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।’’

शिंदे के गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने कहा, ‘‘राऊत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि श्रीकांत शिंदे ऐसा कभी नहीं करेंगे, फिर भी जांच शुरू की जा सकती है।

ये भी पढ़ें 

राउत की राज्यसभा सदस्यता रद्द की जानी चाहिए​, ​प्रस्ताव लाएंगे​- केसरकर

भाजपा सांसद द्वारा समर्थन किए जाने​ पर ठाकरे समूह की पहली प्रतिक्रिया​

​शरद पवार ने सबसे पहले राज्य में शिवसेना को तोड़ा ​- राम शिंदे ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें