32 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेट15 फरवरी को राहुल गांधी का लिखा खत संजय राउत को मिला 9...

15 फरवरी को राहुल गांधी का लिखा खत संजय राउत को मिला 9 मार्च को!    

Google News Follow

शिवसेना के सांसद संजय राउत को 15 फरवरी को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा महाविकास अघाड़ी के नेताओं पर की जा रही कार्रवाई  की निंदा की है। संजय राउत ने इस पत्र को 22 दिन बाद सार्वजनिक किया है, उन्होंने अपने ट्वीटर अकॉउंट पर इसे शेयर किया है। संजय राउत ने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने और नेताओं को धमकाने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है कि, संजय राउत मुझे आशा है कि यह पत्र आपको मिल गया होगा। पत्र में आगे लिखा गया है कि आप ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को आठ फरवरी पत्र लिखा था, जिसके समर्थन में यह पत्र  लिखा गया है। राहुल गांधी ने संजय राउत को सम्बोधित करते हुये लिखा है कि आपको और आपके परिवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। जिसकी मै निंदा करता हूं।

राहुल गांधी ने पत्र में आगे लिखा है कि आपने जिस प्रकार एजेंसियों के दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी है,वह मोदी सरकार की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि लगातार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिये खतरनाक है।राहुल गांधी ने लिखा है कि मै आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस आपके साथ हमेशा साथ है।

वहीं, संजय राउत ने लेटर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि, धन्यवाद राहुल गांधी! लोकतान्त्रिक मूल्यों और आजादी की रक्षा के प्रयास में, हम सभी को एक साथ लड़ना होगा। उन्होंने आगे लिखा है कि केंद्रीय एजेंसियां एक पार्टी के गुलाम की तरह कसम कर रही हैं। पर मुझे यकीन है कि यह गुजर जाएगा।

हालांकि, संजय राउत ने इस लेटर को 22 दिन बाद सार्वजनिक किया है। यह पत्र 15 फरवरी को लिखा गया है। सवाल उठाना लाजमी है आखिर संजय राउत ने 22 दिन क्यों कांग्रेस के समर्थन वाला पत्र उजागर किये। एक दिन पहले ही उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने यह भी कहा था कि ईडी बीजेपी का एटीएम बन गई और वह टिकट बांट रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी के खिलाफ मुंबई पुलिस में केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें 

 

मनी लांड्रिंग में शामिल दिख रहे हैं मंत्री मलिक

फडणवीस का आरोप: ठाकरे सरकार विपक्ष के नेताओं को फंसाने रच रही साजिश    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें