31.5 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउभा संघ करेगा सामूहिक विवाह का आयोजन: संतोष सिंह  

उभा संघ करेगा सामूहिक विवाह का आयोजन: संतोष सिंह  

० उत्तर भारतीयों के साथ-साथ मराठी जोड़ों का होगा विवाह ० नाममात्र दर पर उपलब्ध कराया जाएगा संघ का मैरिज हॉल ० बोरीवली शाखा की तरफ से सत्कार समारोह का आयोजन

Google News Follow

उत्तर भारतीय संघ की बोरीवली शाखा की तरफ से उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह का बोरीवली पश्चिम स्थित प्रबोधनकार ठाकरे नाट्यगृह में सत्कार किया गया। इस दौरान राजनीतिक सीमाओं के परे हटकर सभी पार्टियों के नेता मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान सत्कार मूर्ति संतोष आरएन सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय संघ की तरफ से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तर भारतीयों सहित मराठी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। साथ ही संघ में बने मैरिज हॉल को नाममात्र शुल्क पर गरीब परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा।

उत्तर भारतीय संघ शाखा बोरीवली के अध्यक्ष  हेमंत पांडे के नेतृत्व में उत्तर भारतीय संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह के भव्य सत्कार समारोह में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, भाजपा विधायक मनीषा चौधरी, शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे, विधान परिषद सदस्य विलास पोतनीस, पूर्व विधायक और भवन मरम्मत और पुनर्निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष (आरआर बोर्ड) के अध्यक्ष विनोद घोसालकर, कांग्रेस नेता भूषण पाटिल, उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी, नंदलाल उपाध्याय, अजय सिंह, डॉ. किशोर सिंह, इंद्रमणी दुबे, उदय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग मौजूद थे।

सत्कार मूर्ति संतोष आरएन सिंह ने कहा कि मंच पर सभी राजनीतिक दलों के लोग मौजूद हैं। मैं सम्मान का हकदार नहीं हूं। मैं यहां सभी से मिलने आया हूं। हम सभी को मिलकर उत्तर भारतीय संघ और समाज को आगे ले जाना है तीर्थयात्रियों और मुंबई में इलाज के लिए आने वाले कैंसर मरीजों और उनके परिजनों के लिए गेस्ट हाउस तैयार है। इसमें केवल उत्तर प्रदेश, बिहार ही नहीं, महाराष्ट्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एमएमआर रीजन के आर्थिक रूप से कमजोर उत्तर भारतीय परिवारों के लिए संघ का मैरिज हॉल 25 से 30 हजार रुपए के नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही संघ की सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने की योजना है। इसमें यदि 10 उत्तर भारतीय जोड़े होंगे तो दो मराठी जोड़े भी होंगे। इस मौके पर विनोद मिश्रा ने स्वर्गीय आरएन सिंह की तस्वीर वाली सोने से बनी फोटो फ्रेम संतोष आरएन सिंह को भेंट की। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी लोक गायक सुरेश शुक्ला ने अपनी समुधर आवाज में गीत पेश कर कार्यक्रम को रंगीन बना दिया।

ये भी पढ़ें 

अस्तित्व के लिए हिन्दुओं को हथियार उठाना होगा- यति नरसिंहानंद सरस्वती 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें