31 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसतारा भूस्खलनः निकाले गए पांच शव, कईयों के फंसे होने की आशंका

सतारा भूस्खलनः निकाले गए पांच शव, कईयों के फंसे होने की आशंका

Google News Follow

Related

मुंबई। सातारा जिले में अंबेघर गांव में हुए भूस्खलन वाली जगह से शनिवार को पांच शव बरामद किए गए। गुरुवार की रात यहां भूस्खलन हुआ था। जिला प्रशासन ने कहा कि पाटन तहसील में स्थित इस गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं क्योंकि चार से पांच घर मलबे में दफन हो गए हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, “हमने अंबेघर में तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक पांच शव बरामद किए हैं।” सातारा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि स्थानीय पुलिस, निवासी और एनडीआरएफ द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इसी तहसील में दो अन्य गांवों – मीरगांव और धोखावले में भी भूस्खलन हुआ है जहां क्रमश : 12 और चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर भी बचाव अभियान जारी है। सातारा के जिलाधिकारी शेखर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को हुए इन तीन भूस्खलनों में करीब 30 लोगों के फंसे होने का डर है।

राष्ट्रपति ने राज्यपाल से जाना बाढ प्रभावित इलाके का हाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शनिवार को बात की और राज्य में बारिश एवं बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान पर चिंता जताई। राज्यपाल ने लोगों की परेशानियां कम करने के लिए किए जा रहे बचाव एवं राहत के कार्यों से राष्ट्रपति को अवगत कराया। महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलनों समेत अन्य संबंधित घटनाओं में करीब 129 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से बात की और बारिश एवं बाढ़ के कारण राज्य में हुए जान-माल के नुकसान पर अपनी चिंता जाहिर की। राज्यपाल ने उन्हें लोगों की दशा को सुधारने के लिए उठाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों से अवगत कराया।”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें