29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'सत्यवादी' नशे के शिकार युवाओं को दिखाएगी राह 

‘सत्यवादी’ नशे के शिकार युवाओं को दिखाएगी राह 

गैर सामाजिक संस्था जोगेश्वरी में नशामुक्ति केंद्र बनाकर करेगी।

Google News Follow
सोमवार को जोगेश्वरी ( पश्चिम ) के न्यू. लिंक रोड, आदर्शनगर स्थित ‘सत्यवादी’ कार्यालय पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एसएम खान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई,जिसमें नशे के शिकार युवा पीढ़ी को नशे की लत छुड़ाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एसएम खान ने कहा कि नशा प्राणघातक बीमारी और समाज के लिए अभिशाप है। अगर समय से नशे की लत परेशान लोगों की काउंसिलिंग की जाए तो वे सुधर कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं।

उन्होनें कहा कि यह हमारे लिए दूर्यभाग्य की बात है कि आज का युवा वर्ग 90 फीसदी नशे का शिकार हो चुका है। अफसोस की बात जिन्हें देश की तरक्की में उर्जा लगानी थी वे आज नशे की लत से अपनी शारीरिक और मानसिक उर्जा चोरी, लूट-पाट और हत्या जैसी सामाजिक कुरीतिओं में नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान घोषणा की कि नशे की लत से परेशान युवाओं को उनकी लत छुड़ाने के लिए इस साल के अंत तक जोगेश्वरी में नशामुक्ति केंद्र बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जनहित से जुड़े जो भी मुद्दे होंगे, उसका भी समाधान करने में ‘सत्यवादी’ पीछे नहीं हटेगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ‘सत्यवादी’ महाराष्ट्र अध्यक्ष हयात हुसैन सैयद, उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष सुमित केसरकर, अजीम कटाले, फिरोज शेख व आजाद कल्लूर सहित बड़ी संख्या संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें 

 

200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का निधन 

राहुल गांधी को सेना ने दिखाया आइना! गवाते के शहादत पर कही थी ये बात  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें