29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमधर्म संस्कृतिराम मंदिर ट्रस्ट ने पुजारियों की नियुक्ति के लिए मांगे आवेदन, जाने...

राम मंदिर ट्रस्ट ने पुजारियों की नियुक्ति के लिए मांगे आवेदन, जाने अंतिम तारीख

Google News Follow

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए पुजारियों के मंदिर ट्रस्ट ने आवेदन मांगे है। छंटनी के बाद चयनित आवेदनकर्ताओं की परीक्षा देनी होगी उसके बाद उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद राम मंदिर में नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक लोग 31 अक्टूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नए अर्चकों ( पुजारियों ) की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे। इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2023 तय की गई है। बताया जा रहा है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सबसे पहले परीक्षा देना होगा। उसके बाद उन्हें छह माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रस्ट के अनुसार,  ट्रेनिंग लेने वाले उम्मीदवारों को 2000 रुपये प्रति माह वेतन भी दिया जाएगा।

बता दें कि, अयोध्या में विराजे रामलला की पूजा अर्चना वैष्णव मत के रामानंदीय परम्परा के अनुसार की जाती है। ऐसे में राम मंदिर में पुजारी बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को गुरुकुल में शिक्षा और रामानंदीय परम्परा के अनुसार दीक्षा लिया होना चाहिए। ट्रेनिंग के बाद राम मंदिर में पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी।

अगले साल राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बताया जा रहा है 22 जनवरी 2024 को होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी  भी मौजूद रहेंगे। पिछले दिनों मंदिर ट्रस्ट ने यह भी बताया था कि अब विदेश में रह रहे रामभक्त भी दान कर सकते हैं। इसके लिए गृह मंत्रालय ने एफसीआरए की मंजूरी दी है। इसकी मंजूरी के बाद विदेश में बैठे भारतीय या अन्य लोग दान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें          

 

अब विदेश से भी लिया जा सकेगा रामलला के लिए दान, FCRA को मंजूरी    

हरित व्यवसायों में निवेश: भविष्य की ओर एक स्मार्ट कदम  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें