31.2 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटTied in Marriage: इंडियन आइडल 12 फेम की सायली-कांबले

Tied in Marriage: इंडियन आइडल 12 फेम की सायली-कांबले

सायली कांबले इन दिनों सुपरस्टार सिंगर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Google News Follow

Related

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड धवल से शादी की है। सायली कांबले और धवन की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उन्होंने ठाणे के कल्याण में एक-दूसरे संग साथ फेरे लिए हैं। सायली कांबले और धवन की शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे।

इन दोनों की शादी की तस्वीरों को इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट निहाल टौरो ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सायली कांबले और धवन की शादी की कई तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। तस्वीरों में सायली कांबले मराठी दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने यलो कलर की साड़ी पहनी हुई है।
आपको बता दें कि सायली कांबले इन दिनों सुपरस्टार सिंगर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। और इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी की तैयारियों भी कीं। इस दौरान सायली कांबले ने अपने हनीमून का प्लान शेयर किया था। उन्होंने कहा था, ‘हनीमून का इंतजार करना होगा क्योंकि अभी मैं सुपरस्टार सिंगर सीजन 2 कर रहा हूं और उसी में व्यस्त हूं’।
इसके अलावा यह पूछे जाने पर कि वह व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी के बीच संतुलन कैसे बनाती हैं तो सायली ने कहा कि उनके ससुराल वाले बहुत सहयोगी हैं। सिंगर ने कहा, ‘मेरे होने वाले पति और उनकी मां बहुत सपोर्ट करती हैं। वह इंडियन आइडल के दिनों से मेरे जीवन का हिस्सा रहे हैं और वे मेरी नौकरी और उसकी जरूरतों के बारे में सब कुछ जानते हैं।’
यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी के दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल से 12 किमी दूर विस्फोट  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,366फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें