28.6 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई: 31 जनवरी तक  लिए बंद रहेंगे कक्षा 1 से  9 तक के...

मुंबई: 31 जनवरी तक  लिए बंद रहेंगे कक्षा 1 से  9 तक के स्कूल   

Google News Follow

मुंबई में ओमीक्रोन स्वरूप सहित कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बीच, सोमवार को बृहन्मुंबई नगर निगम ने कक्षा 1 से 9 और 11 के लिए सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया। एक बृहन्मुंबई नगर निगम अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के छात्रों को इस फैसले के दायरे से बाहर रखा गया है और इसका अर्थ है कि वे स्कूलों में पढ़ाई करने जा सकते हैं। पहले के निर्देशानुसार, कक्षा 1 से 9 और 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

बता दें कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों से कोरोना का चिंता का विषय बना हुआ है। इसी को देखते हुए  यह फैसला लिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। पहली से आठवीं तक के स्कूल अभी शुरू हुए थे। हालांकि, फिर से कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए नगर आयुक्त इकबाल चहल ने स्कूलों के बारे में फैसला किया है। ऑफलाइन स्कूल बंद होने के बावजूद ऑनलाइन स्कूल जारी रहेंगे। हालांकि स्कूलों की ऑफ लाइन कक्षाएं बंद रहेंगी।

ये भी पढ़ें 

हाईकोर्ट में नितेश के अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई

समीर वानखेड़े को दोबारा डीआरआई भेजा गया 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें