25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई में सात जनवरी तक धारा 144 लागू 

मुंबई में सात जनवरी तक धारा 144 लागू 

Google News Follow

मुंबई में ओमिक्रॉन संक्रमण में भारी वृद्धि के साथ ही कोरोना मामलों में भी भारी उछाल देखा  जा रहा है। बिगड़ते हालत के बीच मुंबई पुलिस ने गुरुवार से नए साल के दौरान मनाये जाने वाले जश्न को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ मुंबई में धारा 144 लागू कर दी है।

एक आदेश में मुंबई पुलिस ने 30 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच सार्वजनिक या निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सभी प्रकार के नए साल समारोह पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इसके अलावा धारा 144 भी लागू है। जिसमें चार से अधिक लोग एक स्थान पर इकट्ठे नहीं हो सकते। इस दौरान समारोह, सभा, पार्टी को रेस्तरां, होटल, बार, बैंक्वेट हॉल, रिसॉर्ट, क्लब या छत आदि सहित बंद या सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी जश्न मनाने पर रोक लगा दी गई है।

इस बीच, महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के 85 ताजा मामले सामने आये हैं। इस तरह महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के कुल 252 केस हो गए हैं। दिल्ली में 263 केस मिले हैं। जबकि देश में कुल ओमीक्रॉन मरीजों की संख्या 961 हो गई है। राज्य गृह विभाग ने  बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास आदेश जारी किया है। उनको घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बाई साल पर किसी तरह का कोई भी धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक समारोह आयोजित नहीं करने को कहा गया है। आतिशबाजी और पटाखा जलाने पर प्रतिबंध किया गया है।

ये भी पढ़ें 
 

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ना चिंताजनक: स्वास्थ्य मंत्री 

ठाकरे सरकार के घोटालेबाजों को इनाम देने का भाजपा का अभियान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें