29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभीषण गर्मी का कहर, महाराष्ट्र में 7 मौतें: कई राज्यों में पारा...

भीषण गर्मी का कहर, महाराष्ट्र में 7 मौतें: कई राज्यों में पारा 45°C के पार

देशभर में हीटवेव अलर्ट

Google News Follow

महाराष्ट्र के विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्रों में गर्मी के कारण हालात सबसे अधिक चिंताजनक बनें हैं। अत्यधिक गर्मी के कारण 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 31 लोग बीमार बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए हीट एक्शन प्लान लागू कर दिया है।

महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से सामने आए मामलों में लू के कारण कई लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। वाशिम में 25 वर्षीय युवक खेत में काम करते समय बेहोश होकर गिर पड़ा और अस्पताल में मृत घोषित किया गया। लातूर में एक 60 वर्षीय किसान की खेत में काम करते समय मौत हो गई। अहिल्यानगर में एक महिला किसान की चारा काटते समय लू लगने से जान चली गई, जबकि अकोला, जलगांव और सोलापुर से भी इसी तरह के मामले सामने आए हैं।

अकोला देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है, जहां तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। नागपुर, जलगांव और परभणी में भी तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं मुंबई और कोंकण क्षेत्र में गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

बढ़ते तापमान को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अमरावती में 21 से 30 अप्रैल तक स्कूल और आंगनवाड़ी सुबह 7 से 10 बजे तक ही खुलेंगे, जबकि नागपुर में स्कूलों को सुबह 10:30 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। अकोला में कोचिंग क्लास और कॉलेज 11 बजे के बाद बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। अकोला जिला अस्पताल में विशेष हीटस्ट्रोक वार्ड बनाया गया है, जबकि जलगांव और परभणी के स्वास्थ्य केंद्रों में भी अलग वार्ड तैयार किए गए हैं। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।

देशभर में भीषण गर्मी ने हालात गंभीर कर दिए हैं। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र तक कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के बीच लू (हीटवेव) का असर तेज होता जा रहा है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसके चलते ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं ओडिशा में भी 14 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में हीटवेव जारी रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस सीजन की पहली बड़ी लू की लहर हो सकती है, जिससे सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें:

ट्रम्प का फिर यू-टर्न; ईरान के साथ सीज़फायर बढ़ाया

जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा का बड़ा फैसला, अक्टूबर तक 20,000 उड़ानें रद्द

ओडिशा में ₹100 करोड़ का क्रिटिकल मिनरल्स प्लांट लगाएगी नवप्रकृति

कविता दास की बॉयफ्रेंड महफूज खान के घर संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें