28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसड़कों पर भारी ट्रैफिक देख चौंक गए सीएम उद्धव ठाकरे,कहा-यहीं हाल रहा...

सड़कों पर भारी ट्रैफिक देख चौंक गए सीएम उद्धव ठाकरे,कहा-यहीं हाल रहा तो लगाना पड़ेगा लॉकडाउन

Google News Follow

मुंबई। लंबे समय बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सोमवार को मेट्रो रेल ट्रायल रन के उद्घाटन के लिए घर से निकले तो सड़कों पर भारी ट्रैफिक देख कर हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही हालत रही तो मुंबई में सख्त लॉकडाउन लगान पड़ेगा। मुख्यमंत्री ठाकरे ने मुंबई की सड़कों पर भारी यातायात पर सोमवार को चिंता जाहिर करते हुये ऐसी स्थिति बने रहने पर लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू किये जाने की चेतावनी दी । ठाकरे ने कहा, ‘‘मैने कल रात जो भाषण किया था, उसकी जांच की । मैने नहीं कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाया जायेगा ।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो मुंबई में सख्त प्रतिबंध लगाना होगा ।

ठाकरे बांद्रा में दो मेट्रो लाइन के ट्रायल परिचालन और एलिवेटेड रोड के भूमिपूजन के मौके पर बोल रहे थे । ठाकरे ने कहा कि इनके पूरा हो जाने के बाद, ये परियोजनायें कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के बीच मुंबई की गति को और तेजी प्रदान करेंगी । महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन की तरह के प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ा दिया है। सरकार ने कहा था कि ऑक्सीजन बिस्तर की उपलब्धता और संक्रमण दर को देखते हुये इसमें छूट दी जायेगी । ठाकरे ने सोमवार को दहानुकरवाड़ी एवं आरे स्टेशनों के बीच मेट्रो लाइन के ट्रायल रन का उद्घाटन किया । सरकारी बयान में कहा गया है कि इस इसे व्यवसायिक इस्तेमाल के लिये अक्टूबर में खोला जायेगा । उप मुख्यमंत्री अजित पवार एवं राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट भी इस मौके पर उपस्थित थे ।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें