33 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनितेश राणे की जमानत याचिका खारिज  

नितेश राणे की जमानत याचिका खारिज  

Google News Follow

Related

सिंधुदुर्ग जिले की एक अदालत ने हत्या के प्रयास मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नितेश राणे की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर बी रोटे ने राणे की जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि पिछले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने नितेश राणे को दस दिन तक गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया था और कहा था कि वे निचली अदालत में पेश हों।

 

सुुप्रीम कोर्ट ने पिछले गुरुवार को महाराष्ट्र पुलिस को राणे को सिंधुदुर्ग जिले में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में दस दिन गिरफ्तार नहीं करने के निर्देश दिए थे। शीर्ष अदालत ने केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे की अग्रिम जमानत याचिका का निस्तारण करते हुए उन्हें दस दिन के भीतर निचली अदालत में समर्पण करने का तथा नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया था।

इससे पहले, बंबई उच्च न्यायालय ने 17 जनवरी को मामले में नितेश राणे को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा था कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मामले की उचित जांच के बीच संतुलन की जरूरत है। यह मामला सिंधुदुर्ग जिला सहकारी बैंक के चुनाव के प्रचार के दौरान शिवसेना के एक स्थानीय कार्यकर्ता पर हुए कथित हमले से संबंधित है।

ये भी पढ़ें 

भारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने वाला है बजट: देवेन्द्र फडणवीस 

बजट में ऐलान: वित्त मंत्री ने की घोषणा ‘डिजिटल रुपया’ होगा लांच   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,247फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें