28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनवाब मलिक के दामाद पर शिकंजा: एसआईटी ने समन भेज किया तलब 

नवाब मलिक के दामाद पर शिकंजा: एसआईटी ने समन भेज किया तलब 

Google News Follow

मुंबई। ड्रग्स मामले में नवाब मलिक के दामाद समीर खान को एसआईटी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है।एसआईटी ने इस केस से जुड़े और लोगों को भी समन भेजकर तालाब किया है। बता दें कि अब मामला पूरी तरह से सियासी रंग में रंग चुका है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कॉन्फ्रेंस करके नवाब मलिक पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मालिक अंडरवर्ल्ड के लोगों से कम दाम पर जमीन खरीदी है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गठित एसआईटी ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान से जुड़े एक ड्रग मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को तलब किया है। SIT ने मामले से जुड़े कुछ अहम लोगों को समन जारी किया। आज इस मामले से जुड़े कुछ लोगो को बुलाया गया है और अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा। समीर खान मामले से जुड़े कुछ लोगों को यह समन भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 

ड्रग्स केस: वानखेड़े परिवार राज्यपाल से करेगा मुलाकात, मांगा समय

अभी नामों का खुलासा अधिकारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन आज कुछ लोग दिल्ली SIT के सामने इस मामले में पेश हो सकते है। बता दें कि आर्यन खान मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर अब वानखेड़े परिवार ने पलटवार करते हुए मानहानि के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इससे पहले वानखेड़े के परिवार ने एनसीपी नेता नवाब मलिक पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सौ करोड़ का मानहानि मुकदमा ठोका है। इस पर उन्हें जवाब दाखिल करना है।

यह भी पढ़ें 

‘दाऊद गैंग से मलिक ने खरीदी जमीन,फडणवीस का सनसनीखेज खुलासा

मलिक पर वानखेड़े परिवार का एक और वार, SC-ST एक्ट के तहत की शिकायत 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें