29.6 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेट...तो एक शख्स ने इसलिए महाराष्ट्र सचिवालय में फैला दी बम की...

…तो एक शख्स ने इसलिए महाराष्ट्र सचिवालय में फैला दी बम की अफवाह

Google News Follow

Related

इस मामले में एक 53 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके बच्चे को एडमिशन नहीं मिलने से वह नाराज था। आरोपी का नाम शैलेष शिंदे बताया जा रहा है।

मुंबई। स्कूल में प्रवेश नहीं मिलने पर एक शख्स ने महाराष्ट्र सचिवालय में बम रखने की अफवाह फैला दी, जिसके बाद सचिवालय और पुलिस में हड़कंप मच गया।शख्स ने एक ईमेल भेजकर यह अफवाह फैलाई थी। शख्स ने यह जानकारी सचिवालय को एक मेल कर दी थी। जांच के बाद यह केवल अफवाह निकली। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की है। इस मामले में एक 53 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके बच्चे को एडमिशन नहीं मिलने से वह नाराज था। आरोपी का नाम शैलेष शिंदे बताया जा रहा है। उसे पुणे के घोरपाडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। मरीन ड्राइव थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है।

बताया जा रहा है कि शिंदे के बच्चे को एक स्कूल में एडमिशन नहीं मिलने से नाराज था। उसने इसकी शिकायत करते हुए सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को कुछ ईमेल भी किए थे। उसे अपने ईमेल्स का कोई जवाब नहीं मिला तो उसने एक ईमेल में यह लिख दिया कि सचिवालय में बम रख दिया गया है। आरोपी को सोमवार शाम को ही मुंबई लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,261फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें