28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअनिल देशमुख को PMLA कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत...

अनिल देशमुख को PMLA कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा  

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 14 दिनों के लिए  न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि देशमुख की ईडी कस्टडी आज यानी शनिवार को समाप्त हो गई। इसके बाद ईडी ने  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को शनिवार को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट के सामने पेश किया। जहां उन्हें सुनवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आपको बता दें कि देशमुख 1 नवम्बर की देर रात को गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया था।  देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के बर्खास्त API सचिन वाजे ने भी वसूली का आरोप लगाया है। मुंबई की तलोजा जेल में बंद वाजे फिलहाल मुंबई पुलिस की कस्टडी में है और उसकी हिरासत भी आज यानी शनिवार को ही समाप्त हो रही है। ED का आरोप है कि देशमुख ने अपने पद का दुरुपयोग किया और एंटीलिया केस के आरोपी सचिन वाजे के जरिये मुंबई के अलग-अलग बार और रेस्त्रां से 4.70 करोड़ रुपए की वसूली कराई थी। अवैध वसूली के मामले में अनिल देशमुख के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

शुक्रवार यानी 5 नवंबर को उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ED) में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। कहा जा रहा है कि उन्होंने ED से 7 दिन का समय मांगा है। वहीं ईडी ने अदालत को बताया था कि देशमुख अपराध की आय के मुख्य लाभार्थी थे और सीधे तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल थे। केंद्रीय एजेंसी ने अपने रिमांड नोट में कहा कि एनसीपी नेता इस मामले में महत्वपूर्ण आरोपी के रूप में उभरे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें