24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपुणे और गोरखपुर, दानापुर, दरभंगा, भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें

पुणे और गोरखपुर, दानापुर, दरभंगा, भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें

Google News Follow

मुंबई। ग्रीष्म अवकाश में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने उत्तर भारत के लिए और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। शनिवार को कुछ और विशेष आरक्षित ट्रेनों की घोषणी की गई है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे और गोरखपुर, दानापुर, दरभंगा, भागलपुर के बीच विशेष शुल्क पर पूरी तरह से आरक्षित स्पेशल ट्रेनें / सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार हैं।

  • पुणे – गोरखपुर – पुणे स्पेशल (10 ट्रिप)
    01329 स्पेशल पुणे से दिनांक 11 मई 2021, 13 मई 2021, 15 मई 2021, 18 मई 2021, 20 मई 2021 (5 ट्रिप) को रात 21.30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन  सुबह 9.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
    01330 स्पेशल गोरखपुर से दिनांक 13.5.2021, 15.5.2021, 17.5.2021, 20.5.2021, 22.5.2021 (5 ट्रिप) को 19.00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 05.25 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एक एसी 2-टियर, 4 एसी 3 टियर,11 स्लीपर और 6 सेकंड क्लास (जनरल) कोच होंगे।
  • पुणे – दानापुर – पुणे सुपरफ़ास्ट स्पेशल (6 ट्रिप)
    01331 स्पेशल पुणे से 10 मई 2021, 14 मई 2021, 17 मई 2021 (3 ट्रिप) को सुबह 10.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 18.45 बजे दानापुर (बिहार) पहुंचेगी। वापसी की 01332 स्पेशल ट्रेन दानापुर से 11 मई 2021, 15 मई 2021, 18 मई 2021 (3 ट्रिप) को रात 23.30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 05.50 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में एक एसी 2 टियर, चार एसी 3 टियर, 11 स्लीपर और 6 सेकंड क्लास (जनरल) कोच होंगे।
  • पुणे – दरभंगा – पुणे विशेष (4 ट्रिप)
    01333 स्पेशल पुणे से  गुरुवार 13. मई 2021, 20 मई 2021 (2 ट्रिप) को सुबह 10.00 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 23.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी,वापसी वाली 01334 स्पेशल ट्रेन दरभंगा से शनिवार दिनांक 15 मई 2021, 22 मई 2021 (2 ट्रिप) को शाम 16.45 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 06.25 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर में रुकेगी। इस ट्रेन में एक एसी 2 टियर, चार एसी 3 टियर, 11 स्लीपर और 6 सेकंड क्लास कोच होंगे।
  • पुणे – भागलपुर- पुणे विशेष (2 ट्रिप)
    01335 स्पेशल पुणे से 16 मई 2021 (1 ट्रिप) को 10.00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 01.45 बजे भागलपुर पहुंचेगी। 01336 स्पेशल दिनांक 18.5.2021 (1 ट्रिप) को 15.00 बजे भागलपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन 06.25 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, किऊल, जमालपुर में रुकेगी। पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेन / सुपरफास्ट विशेष ट्रेन नंबर 01329, 01331 के लिए बुकिंग 9 मई , 01333 के लिए 10 मई 2021  और 01335 के लिए बुकिंग 11 मई 2021 को विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र और वेबसाइट www.irctc.co.in पर 11 मई 2021 को आरंभ होगा।
  • विस्तृत समय और हाल्ट के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES App डाउनलोड करें। इस विशेष ट्रेन में केवल कन्फर्म यात्रियों को ही यात्रा करने टिकट की पुष्टि की अनुमति है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें