दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट में आग का धुंआ ; आपातकालीन निकासी के दौरान 6 यात्री घायल

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट में आग का धुंआ ; आपातकालीन निकासी के दौरान 6 यात्री घायल

Swiss Air flight catches fire at Delhi airport; 4 passengers injured during emergency evacuation

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार (26 अप्रैलन) तड़के स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स (SWISS) की ज्यूरिख जा रही फ्लाइट के इंजन में आग की लपटों के साथ धुआं दिखाई देने के बाद आपातकालीन निकासी करनी पड़ी। इस घटना में कम से कम चार यात्री घायल हुए हैं।

एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट LX 147 (दिल्ली-ज़्यूरिख) उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, तभी लैंडिंग गियर के एक हिस्से से धुआं निकलता देखा गया। इसके तुरंत बाद एयरपोर्ट पर लगभग रात 2 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई और कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।

बताया गया है कि विमान में कुल 232 यात्री और 13 क्रू सदस्य सवार थे। संबंधित विमान एयरबस A330-343 मॉडल का था। एयरपोर्ट प्रबंधन ने अपने बयान में कहा कि सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एयरपोर्ट संचालन सामान्य बना रहा।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा, “टेकऑफ़ के तुरंत बाद, भारत के लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 1:00 बजे के बाद, एक इंजन में दिक्कत आ गई। क्रू ने टेकऑफ़ करने से मना कर दिया और हालात का अंदाज़ा लगाने के बाद, सावधानी के तौर पर एयरक्राफ्ट को खाली करने का फ़ैसला किया।”

उन्होंने आगे बताया, “सभी पैसेंजर और क्रू इमरजेंसी स्लाइड के ज़रिए एयरक्राफ्ट से बाहर निकल गए। छह यात्रियों का अभी मेडिकल इवैल्यूएशन चल रहा है। कुछ लोग जो स्लाइड का इस्तेमाल नहीं कर पाए, उनके लिए सीढ़ियां दी गईं।”

आपात निकासी के दौरान छह यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है। वहीं, कुछ यात्रियों के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था की गई, जो इमरजेंसी स्लाइड का उपयोग नहीं कर सके। एयरलाइन ने यह भी जानकारी दी कि स्विट्जरलैंड से तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम दिल्ली पहुंचेगी, जो विमान की विस्तृत जांच करेगी और आगे की कार्रवाई तय करेगी।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने पाकिस्तान में प्रस्तावित अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का दौरा किया रद्द

AAP नेता ने चुनाव टिकट के लिए मांगे 18 लाख, उम्मीदवार को दिया फर्जी टिकट

CET परीक्षा से पहले हिंदू छात्रों का जबरन उतरवाया ‘जनेऊ’; नियमों का जबरन उल्लंघन

Exit mobile version