36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटनवाब की औकात 1 रुपए की, इसलिए एक रुपए का मानहानि का...

नवाब की औकात 1 रुपए की, इसलिए एक रुपए का मानहानि का दावा करूंगा

Google News Follow

BJP नेता और विधायक आशिष शेलार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा, हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात कर नवाब मलिक ने  मिर्ची (लवंगी) पटाखे से अपना हाथ जला लिया है। नवाब मालिक के सारे आरोपों का संबंध देवेंद्र फडणवीस से उसी तरह का है जिस तरह से अकबर बीरबल की कहानी में बीरबल ने नीचे आग रख कर ऊपर खिचड़ी पकाई थी। नवाब मलिक का आरोप था कि गुंडों को पार्टी में जगह दी गई।

हां, यह सच है कि मुन्ना यादव, हाजी हैदर औऱ हाजी अराफत हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्हें पद पर बैठाया गया. लेकिन इनके ऊपर एक भी आरोप नही है। यह पता करके उन्हें पद पर बिठाया गया था। मुन्ना यादव पर एक आरोप है। मुन्ना यादव खुद आपके सामने आएंगे और बताएंगे कि उन पर आरोप क्या है। अभी तो नवाब मलिक जी आपकी सरकार है। आप जिन पर आरोप लगा रहे हैं। उन हाजी अराफात और हाजी हैदर पर आज तक एक भी केस क्यों नहीं दर्ज कर पाए?’

नवाब मलिक पर हमले जारी रखते हुए आशिष शेलार ने कहा, ‘नवाब मालिक का मानसिक संतुलन दिन ब दिन बिगड़ता जा रहा है। हमें इसकी चिंता हो रही है। नवाब मालिक को हर्बल तम्बाखू की कमी हो गयी हैं क्या? दामाद के प्रेम में राजनीति के इतने निचले स्तर पर ना ले जाएं। जिस स्तर पर आज राजनीति की जा रही है उसे नवाबी राजनीति का नया निम्न स्तर मैं कहूंगा।

नागपुर का कुख्यात गुंडा होने का आरोप जिस मुन्ना यादव पर नवाब मलिक ने लगाया है, उस मुन्ना यादव ने नवाब मलिक के ऊपर मानहानि का दावा करने की बात कही है। मुन्ना यादव ने कहा कि, ‘मेरे ऊपर जितने आरोप हैं, वे सारे राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े आरोप हैं। मुझ पर आपराधिक मामला नहीं है। नवाब मलिक का दिमाग फिर गया है। अपने अंडरवर्ल्ड के संबंधों को छुपाने के लिए वे बेसिर पैर के इल्जाम लगा रहे हैं। उनकी औकात एक रुपए की है। इसलिए मैं उनके खिलाफ एक रुपए की मानहानि का दावा करने जा रहा हूं।

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें